Advertisment

Bhavya Lal: जानिए कौन हैं भव्या लाल, जिन्हें अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) में कार्यकारी प्रमुख बनाया गया है

Bhavya Lal: जानिए कौन हैं भव्या लाल, जिन्हें अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) में कार्यकारी प्रमुख बनाया गया हैKnow who is Bhavya Lal, who has been made executive head of the US Space Agency NASA

author-image
Bansal Digital Desk
Bhavya Lal: जानिए कौन हैं भव्या लाल, जिन्हें अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) में कार्यकारी प्रमुख बनाया गया है

नई दिल्ली। अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA में भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या लाल (Bhavya Lal) ने कमाल कर दिया है। उन्हें नासा का एक्टिंग चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। नई सरकार आने के बाद से ही अमेरिका में भारतीयों की ताकत काफी बढ़ गई है। खास कर महिलाओं की। पहले भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कमला हैरिस (Kamala Harris) पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं और अब नासा का कार्यकारी प्रमुख भव्या लाल को बनाया गया है। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), देश की स्पेस एजेंसी नासा में कुछ बदलाव और समीक्षा करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने भरोसेमंद स्पेस साइंटिस्ट भव्या को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भव्या इससे पहले बाइडेन की ट्रांजिशन टीम में भी रह चुकी हैं।

Advertisment

कौन हैं भव्या लाल
भव्या लाल भारतीय-अमेरिकी इंजिनियर हैं। उन्होंने MIT यान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से न्यूक्लियर इंजीमनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की है। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने MIT से ही टेक्नोलॉजी और पॉलिसी में मास्टर ऑफ साइंस भी किया है। वहीं अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से उन्होंने पब्लिस पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टोरेट किया है।

स्पेस सेक्टर का बड़ा नाम
इस समय भव्या लाल ने न्यूक्लियर एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन स्पेस (NETS) पर अमेरिकन न्यूक्लियर सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन में पॉलिसी ट्रैक की सह-अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम के साथ स्पेस हिस्ट्री और और पॉलिसी पर कई सेमिनार का भी आयोजन किया है। सोमवार को नासा ने बयान जारी करते हुए कहा कि भव्या को इस पद के लिए इस कारण से चुना गया है क्यों कि वो इस पद के लिए काबिल हैं। उनके पास इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी का अच्छा खासा अनुभव है। बतादें कि भव्या साल 2005 से 2020 तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के डिफेंस एनालिसिस विंग में मेंबर और रिसर्चर रही हैं। उनके पास स्पेस टेस्नोलॉजी के अलावा स्पेस स्ट्रैटजी एंड पॉलिसी में भी खासा अनुभव है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हाउस में पॉलिसी और नेशनल स्पेस कांउसिल में भी काम किया है।

पहले भी जुड़ चुकीं है नासा के साथ
भव्या के पास स्पेस इंटलिजेंस कम्युनिटी की भी अच्छी जानकारी है। यही कारण है कि वो पहले भी नासा में बतौर एडवाइजरी काउंसिल मेंबर रह चुकी हैं। वो लगातार दो बार नेशनल ओसियानिक एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी को भी लीड कर चुकी हैं। भव्या ने स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी C-STPS LLC के साथ भी काम किया है। वो इस कंपनी की प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं। कुल मिला कर कहें तो भव्या लाल स्पेस टेक्नोलॉजी और पॉलिसी कम्युनिटी में एक बड़ा नाम हैं। वो अब तक जर्नस्स में 50 से अधिक पेपर पब्लिश कर चुकी हैं।

Advertisment
bhavya lal white house bhavya lal twitter bhavya lal parents bhavya lal nasa wikipedia bhavya lal nasa bhavya lal mit bhavya lal family bhavya lal education bhavya lal birthplace bhavya lal biography bhavya lal bio Bhavya Lal Bansal News MP CG Bansal News MP Bansal News Live Tv Bansal News Latest Hindi News Bansal News Hindi Bansal News Breaking bansal news bhopal Bansal News bansal mp today news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें