Advertisment

आज का राशिफल: कर्क और मिथुन राशि वालों को रहेगा तनाव, इन चार राशियों को मिलेगी खुशखबरी

author-image
Pooja Singh
आज का राशिफल: कर्क और मिथुन राशि वालों को रहेगा तनाव, इन चार राशियों को मिलेगी खुशखबरी

मेष राशिफल(Aries Horoscope):- आज का दिन आपके लिए शानदार होने वाला है। आज आपको महसूस होगा कि आपका हमसफर आपसे कितना प्यार करता है। अपने फैसले बच्चों पर ना थोपे नहीं तो वो आपसे नाराज कर सकते हैं।

Advertisment

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope):- आज के दिन आपको लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता दूसरों से आगे बनाए रखेगी। कामकाज को लेकर बनी परेशानी दूर होगी। आपके पास पैसा आने के संयोग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope):- आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको काम में एकाग्रता बनाने पड़ेगी। नहीं तो आपकी नौकरी जा सकती है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope):- आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद खास है। मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं।

Advertisment

सिंह राशिफल (Leo Horoscope):- आज आप घरेलू काम में बिजी रह सकते हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी आर्थिक सुरक्षा में आगे मदद करेगी।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope):- आज का दिन प्रेम के लिए उत्तम दिन है। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। यात्रा के संयोग बन रहे हैं।

तुला राशिफल (Libra horoscope):- आज आपको आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अपने प्रियजनों की भूल को अनदेखा करें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, खास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों।

Advertisment

वृश्चिक राशिफल (Scorpio horoscope):- आज जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल आपके वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। पुराने दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे। आज कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope):- आज जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त रहेगा। आवश्यक काम जरूर कर लें। आज आपके सितारें आपका साथ नहीं देंगे। आपका स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope):- आपके नजदीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप खुद को खास महसूस करेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे।

Advertisment

कुभ राशिफल (Aquarius horoscope):- आज आपके लिए रोमांस का मौसम बनेगा। आपका समय सामान्य से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी मददगार साबित होगा। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope):- आज नई योजनाओं और खर्चों को टाल दें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा नहीं होगा। आज अपमानजनक परिस्थितियों का निर्माण होगा, जरूरी काम अभी न करें।

Advertisment
चैनल से जुड़ें