MLA Kamleshwar Dodiyar: हमनाम कमलेश्वर डोडियार बने डिप्टी कलेक्टर, लोगों ने MLA डोडियार को दे दी बधाई

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 की चयन सूची क्रमांक 438 पर चयनित उम्मीदवार का नाम Kamleshwar Dodiyar है, पर ये विधायक नहीं है।

MLA Kamleshwar Dodiyar: हमनाम कमलेश्वर डोडियार बने डिप्टी कलेक्टर, लोगों ने MLA डोडियार को दे दी बधाई

MLA Kamleshwar Dodiyar: मध्यप्रदेश के सबसे गरीब विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनके डिप्टी कलेक्टर बनने के मैसेज वायरल हो रहे हैं। डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित भी हुए हैं, लेकिन ये विधायक डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) नहीं बल्कि उनके हमनाम डोडियार हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर विधायक को दे दी बधाई

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 की चयन सूची में क्रमांक 438 पर चयनित उम्मीदवार का नाम कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) है, हालांकि ये भारत आदिवासी पार्टी (Bharat Adivasi Party) के विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) नहीं है, बल्कि उनका हमनाम है। इधर चयन सूची में नाम आने के बाद लोगों ने डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए विधायक को बधाई दे दी।

संबंधित खबर: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा को लेकर बाले अखिलेश यादव, कहा- यात्रा से पहले सीटों का बंटवारा हो गया तो ठीक, वरना…

गजब संयोग : हमनाम भी सैलाना विधानसभा का ही रहने वाला

इसे गजब संयोग ही कहेंगे कि MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 की चयन सूची में क्रमांक 438 पर जिस कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) का नाम है, वह भी विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) की ही विधानसभा सैलाना (रतलाम) में रहता है और विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) का मित्र भी है।

संबंधित खबर: CG BJP: विधानसभा में जीत के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी छत्तीसगढ़ बीजेपी, माथुर बोले- सभी 11 सीट जीतेंगे

लोकसभा की तैयारी में जुटे हैं डोडियार

लोग सोशल मीडिया पर विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) से सवाल पूछ रहे हैं कि वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर कब ज्वाइन कर रहे हैं, तो यहां बता दें कि वे नहीं उनके हमनाम मित्र का डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ है। विधायक डोडियार लोकसभा की तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: 8 जनवरी को आएगा बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ; आज गुजरात दौरे पर रहेंगे केजरीवाल, बांग्लादेश में 299 सीटों पर मतदान जारी, PM शेख हसीना ने डाला वोट

Aaj Ka Shubh Kaal – 07 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की एकादशी तिथि (रविवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

MP Weather Update: आज भी MP के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, 6 दिन तक नहीं होंगे सूरज के दर्शन; जानें क्या रहेगा आपके शहर का हाल

MP News: भोपाल गैस त्रासदी मामले में सुनवाई पूरी, जानें कब आएगा फैसला

Mohan Yadav: देर रात उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव, गरीबों को कम्बल बांटने निकले; मीडिया से कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article