Advertisment

"RIZZ" Word of the Year 2023:"RIZZ"किया गया वर्ड ऑफ द ईयर घोषित,जानिए क्या है इसका अर्थ

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी 2023 के लिए "वर्ड ऑफ द ईयर" घोषित कर दिया है। बता दें 2023 के लिए "RIZZ"(रिज़) शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है।

author-image
Bansal news

"RIZZ" Word of the Year 2023: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी 2023 के लिए "वर्ड ऑफ द ईयर" घोषित कर दिया है। बता दें 2023 के लिए ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने "RIZZ"(रिज़) शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है।

Advertisment

हर वर्ष एक शब्द का चुनाव किया जाता है जो डिक्शनरी में पहले से नहीं होता है। लेकिन हाल ही में हॉलीवुड के अभिनेता टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

जिसके बाद से ही यह शब्द काफी ट्रेंड होने लगा. शुरूआती रूप से सामने आरहा है की इस शब्द का इस्तेमाल रोमांटिक अपील के रूप में किया जाता है.

क्या अर्थ है "RIZZ" शब्द का ?

रिज' (Rizz) 2023 को ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी के लिए वर्ड ऑफ द ईयर यानी साल का शब्द चुना गया है। वर्ड ऑफ़ द इयर रिज का मतलब एक तरह की रोमांटिक अपील होता है।

Advertisment

RIZZ शब्द का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के स्टाइल, चार्म और अट्रैक्टिवेनेस को बताने के लिए किया जाता है। साथ ही यह शब्द रोमांटिक पार्टनर को आकर्षित करने की योग्यता को दर्शाता है।

यह शब्द करिश्मा' शब्द का संक्षिप्त रूप है। स्पाइडर मैन स्टार टॉम हॉलैंड के एक इंटरव्यू के बाद यह शब्द वायरल हुआ था।

आठ और शब्दों को किया गया शोर्टलिस्ट

RIZZ शब्द के साथ ही 8 और शब्द शोर्टलिस्ट किए गए हैं। जिसमें सिचुएशनशिप, स्विफ्टी, प्रॉम्प्ट, बीज फ्लैग, डी-इंफ्लुएंसिंग, हीट डोम और पैरासोशल शामिल हैं।

Advertisment

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन आठ शब्दों का चयन 2200 करोड़ शब्दों के एनालिसिस के बाद किया गया है। ये शब्द 2023 में हुए सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं ।

2022 में ऑक्सफोर्ड ने गॉबलिन मोड (Goblin Mode) को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया था।

Search Terms: RIZZ Word Of The Year, RIZZ 2023, Meaning Of RIZZ, "RIZZ" Word of the Year 2023, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, टॉम हॉलैंड,tom holland

Advertisment
"RIZZ" Word of the Year 2023 Meaning Of RIZZ RIZZ 2023 RIZZ Word Of The Year tom holland ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी टॉम हॉलैंड
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें