Advertisment

Fake Degree Detection: कहीं आपकी सालों की मेहनत तो नही है कागज का टुकड़ा, जानिए कैसे पता लगाएं डिग्री असली है या नकली

Fake Degree :कई संस्थान फ़र्ज़ी डिग्रियां उपलब्ध कराने का काम कर रहीं हैं। आप फ़र्ज़ी औरअसली डिग्री में घर बैठे अंतर पता कर सकते हैं।

author-image
Bansal news
Fake Degree Detection: कहीं आपकी सालों की मेहनत तो नही है कागज का टुकड़ा, जानिए कैसे पता लगाएं डिग्री असली है या नकली

Fake Degree Detection: आज के दौर में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है। वैसे वैसे इस टेक्नोलॉजी के कारण फायदे और नुक्सान भी बढ़ते जा रहें। आज लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कारण असली या नकली चीज़ों में अंतर करना बड़ा मुश्किल हो गया।

Advertisment

कई संस्थान प्रदान कर रहें फ़र्ज़ी डिग्री

जिस वजह से ठगों के लिए ये ठगी करने का आसान जरिया बनता जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी ने जहाँ शिक्षा के क्षेत्र को नया आयाम दिया है, तो वही दूसरी ओर चुनौतियाँ भी दी है। अब शिक्षा के क्षेत्र में कई लोग पैसों के लिए फ़र्ज़ी डिग्रियों का व्यापार भी चला रहें हैं।

इन लोगों के कारण आज कई बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। कई संस्थान कुछ पैसों के लिए फ़र्ज़ी तरीके से डिग्रियां उपलब्ध कराने का काम कर रहीं हैं।  आपको  इन फ़र्ज़ी और असली डिग्री में अंतर करने में कठिनाईं हो सकती है।

घर बैठें पता करें डिग्री फ़र्ज़ी है या असली

सभी लोग अपनी स्नातक की पढ़ाई में कई लाखों रूपए लगते हैं। अगर इसके बाद आपको यह पता लगे की लाखों लगा कर जो डिग्री आपने हासिल की है, वह कहीं फ़र्ज़ी तो नहीं।

Advertisment

बता दें नकली प्रमाणपत्रों से न केवल विश्वविद्यालय, काम देने वाला,बल्कि छात्र भी ठगे जाते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएँगे जिससे आप घर बैठे अपनी डिग्री का वेरिफिकेशन का सकतें हैं।

  • सबसे पहले आपको विश्विद्यालय के पते की पुष्टि करना जरुरी है। आप मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की वेबसाइट (Welcome to UGC, New Delhi, India) पर जाकर चेक कर सकतें हैं।
  • साथ ही आप नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी  NAD  (National Academic Depository (nad.gov.in) वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की जानकारी को क्रॉस-चेक कर सकतें हैं। बता दें ये वेबसाइट विश्विद्यालयों के सत्यापन और प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करता है।
  • आप अपनी डिग्री के डिज़ाइन से भी फ़र्ज़ी और असली का पता कर सकतें। बता दें  मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय की डिग्रियों में एक विशेष तरीके के कागज का प्रयोग किया जाता है। साथ ही मान्यता प्राप्त डिग्री में शुद्ध वर्तनी का उपयोग किया जाता है।
  • अगर आपकी डिग्री आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले कागज की है या इसमें बहुत सी वर्तनी की गलतियां हैं। तो सम्भावना है कि आप की डिग्री नकली हो सकती है।
  • इसके साथ ही ओरिजनल डिग्री सर्टिफिकेट में  UV invisible ink, watermark, anti-scanning ink जैसे सुरक्षा बिंदुओं को शामिल किया जाता है। नकली डिग्री में आपको ये सुरक्षा बिंदुएं देखने को नहीं मिलेंगी।
  • अगर आपकी डिग्री का प्रिंटआउट या फोटो कॉपी करते समय डिग्री के मैटर और रंग में अंतर आ रहा है तो संभावित आपकी डिग्री फ़र्ज़ी हो सकती है।

ऊपर दी गई टिप्स से आप जान सकतें हैं की आपकी डिग्री असली या फ़र्ज़ी है। इन्ही वजहों से आज कल मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय अपने आधिकारिक कार्य डिजिटल माध्यम या  कोड के माध्यम से करने लगें हैं।

Advertisment

Fake Degree Detection, real or fake, Degree Detection, Fake Degree, Academic tips, फर्जी डिग्री, असली या नकली

ये भी पढ़े:

PM Modi Shirdi: श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, कई विकासकारी योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Current Affairs Quiz in Hindi: 25 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Advertisment

MP News: महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर, सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत का कोई असर नहीं, किसान परेशान

Priyanka Chopra Jonas: जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होगी एक्ट्रेस, आई भारत

दीपिका पादुकोण थीं डिप्रेशन का शिकार, रणवीर ने की मदद, कपल ने शेयर की पूरी बात   

Academic tips Degree Detection Fake Degree Fake Degree Detection real or fake असली या नकली फर्जी डिग्री
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें