Advertisment

Raghav- Parineeti: जानिए कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति

पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार...

author-image
Bansal News
Raghav- Parineeti: जानिए कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति

Raghav- Parineeti: पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार शनिवार, 13 मई को सगाई कर ली। बता दें कि नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे कई राजनेता शामिल हुए थे।

Advertisment

सोशल मीडिया पर सगाई की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर इस जोड़ी ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। लेकिन क्या आप जानते है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति कितनी है। अगर नहीं, तो आईए जानते है।

यह भी पढ़ें... Karnataka New CM: जल्द मिलेगा कर्नाटक को नया सीएम, कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

Advertisment

परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़

जहां राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में एक युवा चेहरा हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा एक फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री और सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाली परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है। उनकी अधिकांश संपत्ति मूवी और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह मुंबई में समुद्र के सामने एक विला और ऑडी A6, जगुआर XJL, और ऑडी Q5, और जगुआर XJL जैसी कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं।

MyNeta.info के अनुसार, सिर्फ 34 साल की उम्र में राज्यसभा में सबसे कम उम्र के आप सांसद राघव चड्ढा की कुल घोषित संपत्ति 50 लाख रुपये है। वहीं उनकी चल संपत्ति 36 लाख रुपये की है, क्योंकि उनके पास खुद का एक घर है जिसकी कीमत लगभग इतनी ही है।

यह भी पढ़ें... इंदौर पहुंचे “द केरला स्टोरी” के लेखक सूर्यपाल सिंह, कहा- ट्रेलर के बाद से मिल रही थीं धमकियां

Advertisment

वहीं बताते चलें कि राघव चड्ढा के पास परिणीति चोपड़ा की तरह बड़ा कार कलेक्शन नहीं है। वह 1.32 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2009 मॉडल चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 4.94 लाख रुपये है।

Raghav Chadha parineeti chopra Raghav Chadha net worth Raghav- Parineeti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें