Advertisment

Bastar Dussehra 2023: बस्तर दशहरे में आज निभाई गई "भीतर रैनी की रस्म" क्या है, यहां जानें सब कुछ

इस रस्म में 8 पहिये वाले 2 मंजिला विशालकाय रथ में मां दंतेश्वरी के छत्र को रखकर विधि-विधान से परिक्रमा कराई जाएगी।

author-image
Agnesh Parashar
Bastar Dussehra 2023: बस्तर दशहरे में आज निभाई गई

बस्तर से रजत वाजपेयी की रिपोर्ट।

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के तहत आज रात भीतर रैनी की रस्म अदा की जा रही है।

Advertisment

इस रस्म में 8 पहिये वाले 2 मंजिला विशालकाय रथ में मां दंतेश्वरी के छत्र को रखकर विधि-विधान से परिक्रमा कराई जाएगी।

इसके बाद रथ को दंतेश्वरी मंदिर के सामने सिंह ड्योढी पर रोककर उसमें से मांई के छत्र को रथ से उतारकर मंदिर में रखा जाएगा।

रथ को सिंह ड्योढी पर ही छोड़ दिया जाएगा।

रथ को चोरी करते हैं आदिवासी

इसके बाद इस रथ को चोरी कर आदिवासी, कुम्हड़ाकोट के जंगल ले जाएंगे। बता दें कि इससे पहले, बस्तर दशहरा के तहत कल रात मावली परघाव की रस्म अदा की गई।

Advertisment

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी केवल रथयात्रा की कहानी नहीं, बल्कि राजा और प्रजा के बीच की आपसी समझ-बूझ और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अनुपम उदाहरण भी है।

माड़िया जनजाति लोग ही खींचते हैं रथ

दशहरे की परम्पराओं का निष्ठा से पालन और आस्था के निर्वहन के साथ अपनी जायज मांगों को राजा से मनवाने के लिये किलेपाल के माड़िया जनजाति के लोग, जिन्हें ही आज और बाहररैनी का रथ खींचने का विशेष अधिकार मिला है।

publive-image

उनकी कुछ मांगों को न मानने के विरोध स्वरूप वे आधी रात को रथ चुराकर शहर की सीमा के पास जंगल में छिपा देते हैं।

Advertisment

रस्म को लेकर ये मान्यता है प्रचलित

सुबह जब राजा के संज्ञान में यह बात लाई जाती है तो वे पद-प्रतिष्ठा से परे स्वयं वहां जाकर उनसे चर्चा कर उनकी मांगों के प्रति सहमति व्यक्त कर वापस महल लौट आते हैं।

शाम को वे पुनः कुम्हाकोट पहुंच कर गणमान्य नागरिकों और मांझी, मुखिया, चालकी आदि के साथ नवान्न ग्रहण कर नवाखाई की रस्म पूरी करते हैं।

इस बीच दिन भर गांव-गांव से आये देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और अन्य रस्में चलती रहती हैं।

Advertisment

राजशाही युग का दशहरा

इसके बाद राजा मांईजी के छत्र को लेकर रथारूढ़ होते हैं और फिर शुरू होती है 2 किमी की यात्रा।

इस दौरान रथ के ऊपर 2 व्यक्ति सफेद कपड़े को फेंक कर वापस खींचते हैं, जिसे वीरता और चुनौती का प्रतीक माना जाता है।

साथ ही विजय रथ की सकुशल यात्रा के आल्हाद को भी प्रदर्शित करता है। ये था राजशाही युग का दशहरा।

अब राजतंत्रीय व्यवस्था की समाप्ति के बाद ये सभी रस्में राजा के बिना निभाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

Vladimir Putin Heart Attack: रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया कार्डियक अरेस्‍ट, टेलीग्राम चैनल का दावा-बेडरूम में फर्श पर गिरे

Asian Shooting Championship 2023: सरबजोत ने ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ पेरिस ओलंपिक कोटा अपनी झोली में डाला

Who is Nisha Bangre: कौन है निशा बांगरे, जानें सरकार के साथ विवाद की असल वजह और बैकग्राउंड

CG Election 2023: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की पहली सूची, इन नामों पर लगी मुहर

MP News: एमपी के इस गांव का नाम ही रावण, विजयादशमी पर दशानन के लिए करते है विशेष पूजा

Bastar Dussehra, Bastar Dussehra 2023, Dussehra Festival 2023, jagdalpur news, bheetar rainee rasm, जगदलपुर न्यूज, दशहरा पर्व 2023 बस्तर, दशहरा बस्तर, दशहरा 2023, भीतर रैनी रस्म

jagdalpur news जगदलपुर न्यूज Dussehra Festival 2023 Bastar Dussehra 2023 Bastar Dussehra दशहरा 2023 bheetar rainee rasm दशहरा पर्व 2023 बस्तर दशहरा बस्तर भीतर रैनी रस्म
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें