Advertisment

असम के कोकराझार से केएलओ का उग्रवादी गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोकराझार, 15 जनवरी (भाषा) सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने असम के कोकराझार जिले से केएलओ के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार की रात कोकराझार थाना क्षेत्र के कालिपुखुरी गांव से गिरफ्तार किया गया।

उग्रवादी की पहचान प्रदीप रॉय ऊर्फ चांगमा के रूप में हुई है।

उसके पास से 7.65 एमएम का पिस्तौल, एक मैगजीन और छह गोलियां जब्त की गई हैं।

उग्रवादी समूह असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर पृथक कामतापुर राष्ट्र के गठन की मांग कर रहा है।

Advertisment

भाषा अर्पणा माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें