Advertisment

Kiran Rijiju : रिजिजू का राहुल पर तंज बोले, राहुल खुद को भारत का राजा समझते हैं

Kiran Rijiju : रिजिजू का राहुल पर तंज बोले, राहुल खुद को भारत का राजा समझते हैं Kiran Rijiju: Rijiju took a jibe at Rahul, Rahul considers himself the king of India

author-image
Bansal News
Kiran Rijiju : रिजिजू का राहुल पर तंज बोले, राहुल खुद को भारत का राजा समझते हैं

नई दिल्ली। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता पहले ‘युवराज’ की तरह व्यवहार करते थे और अब वह खुद को भारत का ‘राजा’ समझते हैं। रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनके (राहुल गांधी के)इस आरोप कि भाजपा सरकार ने दो भारत बना दिए हैं, को लेकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने गांधी के लगातार विदेशी दौरे की भी आलोचना की। कानून मंत्री ने ट्विटर पर कहा, ‘‘दो भारत हैं -- पहला, लोग उच्च वर्ग के समाज की जिंदगी जीते हैं, रेव पार्टी में जाते हैं, अकसर विदेशों की यात्रा करते हैं और काफी रंगीन जिंदगी जीते हैं।

Advertisment

केंद्र सरकार ने दो भारत बना दिए

दूसरा, लोग भारत में सामान्य जीवन जीते हैं, हर वक्त जरूरतमंद लोगों के साथ रहते हैं, भारतीय की तरह सोचते हैं और भारतीय परंपराओं का पालन करते हैं।’’ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने दो भारत बना दिए हैं -- एक अमीर लोगों के लिए और दूसरा गरीब लोगों के लिए। उन्होंने कहा था कि देश के लिए भाजपा सरकार का दृष्टिकोण ‘‘राजा की तरह है जो शासन के लिए डंडा चलाता है’’ न कि ‘‘वार्ता एवं समझौते का रास्ता अपनाता है।’’

union law minister kiren rijiju rahul gandhi trolls rahul gandhi speech rahul gandhi snooping case rahul gandhi slams rajnath singh rahul gandhi slams pm modi Rahul Gandhi press conference rahul gandhi on india china standoff rahul gandhi on china rahul gandhi news rahul gandhi ladakh border rahul gandhi in parliament rahul gandhi kiren rijiju vs rahul gandhi kiren rijiju song kiren rijiju slams rahul gandhi kiren rijiju rahul gandhi kiren rijiju on cab kiren rijiju nrc kiren rijiju news kiren rijiju new law minister kiren rijiju ministry kiren rijiju law minister kiren rijiju interview kiren rijiju daughter cute request kiren rijiju daughter kiren rijiju dance kiren rijiju biography kiren rijiju beef ban kiren rijiju attacks rahul gandhi kiren rijiju (politician) kiren rijiju kiran rijiju dance video kiran rijiju dance kiran rijiju i kiren rijiju gandhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें