Advertisment

कौन था दिल्ली सल्तनत का वो शासक जो पहनता था महिलाओं के कपड़े?

कौन था दिल्ली सल्तनत का वो शासक जो पहनता था महिलाओं के कपड़े? King Mubarak Khilji of Delhi Sultanate who used to wear women clothes vkj

author-image
deepak
कौन था दिल्ली सल्तनत का वो शासक जो पहनता था महिलाओं के कपड़े?

इतिहास से हमे ऐसी कई घटनाओं के बारे में पता चलता है जो हमे चौंकाने पर मजबूर कर देता है। कई इतिहास ऐसे भी है जो राजनैतिक या शासको से जुड़े होते है। कुछ ऐसे भी इतिहास होते है जो हमे सोचने पर मजबूर कर देते है। आज हम आपको एक ऐसे ही शासक के बारे में बताने जा रहे है जो महिलाओं के कपड़े पहनतता था। जी हां दिल्ली सल्तनत का एक ऐसा सुल्तान जो महिलाओं के कपड़े पहनता था।

Advertisment

खिलजी वंश दिल्ली सल्तनत

दिल्ली की सल्तनत के बारे में आपने तो कई बार सुना होगा। दिल्ली की सल्तनत का इतिहासा भारत के मध्यकालिन का इतिहास रहा है। जिसकी शुरूआत गुलाम वंश से हुई थी। गुलाम वंश का संस्थापक मुहम्मद गौरी का एक गुलाम था। दिल्ली की सल्तनत पर 5 वंशों के सुल्तानों ने राज किया। जिसमें गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैयद वंश तथा लोदी वंश शामिल है। दिल्ली सल्तनत का समय 1206 से लेकर 1526 तक माना जाता है।

महिलाओं के कपड़े पहनने वाला शासक कौन?

दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के शासन के बाद खिलजी वंश के शासको ने राज किया। इसी वंश का एक राजा मुबारक खिलजी था जो अल्लाउद्दीन खिलजी के शासन के बाद शासक बना था। मुबारक खिलजी ने 1316 से लेकर 1320 तक शासन किया था। मुबारक खिलीजी दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक रहा। बताया जाता है कि मुबारक खिलजी दरबार में महिलाओं के कपड़े पहनकर आ जाता था। यह भी बताया जाता है कि मुबारक खिलजी हमेशा शराब के नशे में चूर रहता था। बताया यह भी जाता है कि खिलजी अपने साथ बिना कपड़ों के स्त्रि और पुरूषों को साथ रखता था। खिलजी जब भी दरबार लगता वह महिलाओं के कपड़ों में आ जाता था। और दरबारियों के बीच दौड़ने लगता था।

मुबारक की हुई थी चाकू से हत्या

मुबारक खिलजी अपना पूरा समय महिलाओं और सुंदर लड़कियों के बीच ही गुजारता था। इसलिए उसने अपना सारा काम खुसरो खां को सौप दिया था और उसे प्रधानमंत्री बना दिया था। वही खुसरो खां दिल्ली सल्तनत पर राज करना चाहता था। इसलिए उसने एक दिन अपने साथियों के साथ मिलकर मुबारक खिलजी की चाकू भोंककर हत्या कर दी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें