Advertisment

Khelo India Youth Games 2022 : MP में होगा पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, देशभर से 7 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Khelo India Youth Games 2022 :  MP में होगा पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, देशभर से 7 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

नई दिल्ली। Khelo India Youth Games 2022  प्रदेश के खिलाड़ी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games-2022) का आयोजन इस बार एमपी में होगा। इस बात की घोषण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ​नई दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह कार्यक्रम में की। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह के हाथों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल भी सौंपी।

Advertisment

(Khelo India Youth Games-2022) आपको बता दें कार्यक्रम में यहां केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम शिवराज सिंह चौहान व मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल हुए थे। जहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मशाल सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को सौंपी गई। आपको बता दें कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ की अद्भुत प्रस्तुति दी गई थी। जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद और सराहा गया।

यहां—यहां हो चुका है आयोजन —Khelo India Youth Games 2022 
आपको बता दें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस बार इसका पांचवा आयोजन होगा। अभीतक इसका आयोजन अब तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में इसका आयोजन हो चुका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरआत नेशनल गेम्स की तर्ज पर इस गेम की गई थी।

इस दिन से होगी शुरूआत — Khelo India Youth Games 2022 
आपको बता दें मध्यप्रदेश में होने वाले इस पांचवे अयोजन की शुरूआत 31 जनवरी 2023 से होगी। तो पूरे एक महीने यानि 11 फरवरी 2023 तक चलेगा। आपको बता दें इसका आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। आपको बता दें इसमें होने वाले 30 खेलों में देशभर से 7 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। इसे एक मल्टी स्पोर्टस इवेंट माना जा सकता है। आपको बता दें इस गेम की खासियत ये होगी कि इसमें 22 साल से कम उम्र के खिलाड़ी ही भाग ले पाएंगे।

Advertisment

क्यों खास है ये गेम — Khelo India Youth Games 2022 
युवाओं की दृष्टि से इस आयोजन को बेहद खास माना जा सकता है। यही कारण है कि यूथ गेम्स ने हमारे देश को हिमा दास, सौरभ चौधरी, मेहुली घोष, मनु भाकर, उन्नति हुड्डा, आकर्षि कश्यप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं।

क्या कहा सीएम ने — Khelo India Youth Games 2022 
कार्यक्रम में शामिल हुए शिवराज ने कहा कि ये अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में एक क्रांति पैदा करेगा। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो इसे पर्यटन जलसा भी बनाएंगे। मध्यप्रदेश अद्भुत है। यहां वन संपदा, खनिज संपदा, टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। सांची, भीमबैठका, खजुराहो, ओरछा का मंदिर, भगवान श्री महाकाल का महाकाल लोक है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब चीता स्टेट भी बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमने मध्यप्रदेश में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के तमाम प्रयास किए हैं। यहां अंतर्राष्ट्रीय Khelo India Youth Games 2022  स्तर की शूटिंग अकादमी है, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, कोचिंग की व्यवस्था, प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। हम ग्राम पंचायत स्तर पर भी खेलते हैं और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक भी जाते हैं।’ उन्होने कहा कि हम बुजर्गों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। 1 नवंबर से हमारे यहां मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाएगा। सात दिन तक गांव—गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होने कहा कि ये एक अविस्मरणीय आयोजन होगा और हम इसके लिए सभी का स्वागत करते हैं।

Advertisment

Shivraj Singh Chouhan MP news madhya pradesh Khelo India Youth Games-2022 will be organized in Madhya Pradesh khelo india youth games 2022 delhi CM
Advertisment
चैनल से जुड़ें