Advertisment

Khelo India Youth Games 2022 : 23 गेम वेन्यू मेंं 6 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर, कर लें तैयारी, 30 जनवरी से शुरू हो रहे हैं यूथ गेम्स

Khelo India Youth Games 2022 : 23 गेम वेन्यू मेंं 6 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर, कर लें तैयारी, 30 जनवरी से शुरू हो रहे हैं यूथ गेम्स khelo-india-youth-games-2022-6-thousand-players-will-show-their-skills-in-23-game-venues-make-preparations-youth-games-are-starting-from-january-30-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Khelo India Youth Games 2022 : 23 गेम वेन्यू मेंं 6 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर, कर लें तैयारी, 30 जनवरी से शुरू हो रहे हैं यूथ गेम्स

भोपाल। Khelo India Youth Games 2022  एमपी में 30 जनवरी से शुरू होने वाले Khelo India Youth Games 2022 खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवे संस्करण को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। पांचवां संस्करण प्रारंभ होने जा रहा है।

Advertisment

जिसकी मेजबानी इस बार मध्यप्रदेश कर रहा है। आपको बता दें कल शौर्य स्मारक में होने वाले एक रंगारंग कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान खेलो इंडिया के थीम सॉन्ग रिलीज करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी शामिल होंगे।

पांचवें संस्करण की मेजबानी कर रहा MP —
30 जनवरी से शुरू होने वाला खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 11 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 13 दिनों तक शहरों के 23 गेम वेन्यू में 6 हजार खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे।

इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यानि 7 जनवरी को शाम 6 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकेट, टॉर्च और एंथम का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया के अद्भुत रंग देखने को मिलेंगे।

Advertisment

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे ।

यहां—यहां हो चुका है आयोजन —Khelo India Youth Games 2022
आपको बता दें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस बार इसका पांचवा आयोजन होगा। अभीतक इसका आयोजन अब तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में इसका आयोजन हो चुका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरआत नेशनल गेम्स की तर्ज पर इस गेम की गई थी।

क्यों खास है ये गेम — Khelo India Youth Games 2022
युवाओं की दृष्टि से इस आयोजन को बेहद खास माना जा सकता है। यही कारण है कि यूथ गेम्स ने हमारे देश को हिमा दास, सौरभ चौधरी, मेहुली घोष, मनु भाकर, उन्नति हुड्डा, आकर्षि कश्यप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं।

Advertisment

क्या कहा सीएम ने — Khelo India Youth Games 2022
कार्यक्रम में शामिल हुए शिवराज ने कहा कि ये अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में एक क्रांति पैदा करेगा। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो इसे पर्यटन जलसा भी बनाएंगे। मध्यप्रदेश अद्भुत है। यहां वन संपदा, खनिज संपदा, टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। सांची, भीमबैठका, खजुराहो, ओरछा का मंदिर, भगवान श्री महाकाल का महाकाल लोक है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब चीता स्टेट भी बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमने मध्यप्रदेश में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के तमाम प्रयास किए हैं। यहां अंतर्राष्ट्रीय Khelo India Youth Games 2022 स्तर की शूटिंग अकादमी है, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, कोचिंग की व्यवस्था, प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। हम ग्राम पंचायत स्तर पर भी खेलते हैं और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक भी जाते हैं।’ उन्होने कहा कि हम बुजर्गों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। 1 नवंबर से हमारे यहां मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाएगा। सात दिन तक गांव—गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होने कहा कि ये एक अविस्मरणीय आयोजन होगा और हम इसके लिए सभी का स्वागत करते हैं।

mp indore news khelo india youth games 2022 youth games
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें