Advertisment

अमित शाह से मिले खट्टर, दुष्यंत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) तीन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Advertisment

इन नेताओं की मुलाकात ऐसे दिन हुई जब उच्चतम न्यायालय ने तीनों कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक समिति का भी गठन किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि खट्टर और चौटाला ने शाह से मुलाकात की और चर्चा की।

ज्ञात हो कि खट्टर को रविवार को हरियाणा के करनाल में किसानों के हिंसक प्रदर्शन के कारण एक जनसभा को स्थगित करना पड़ा था।

Advertisment

समझा जाता है कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें