Advertisment

How to Stop Snoring: क्या आपकी जिंदगी में भी जहर घोल रहा है खर्राटा, जानें खर्राटे दूर करने के आसान घरेलू उपाय

खर्राटे की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए जानते हैं, स्नोरिंग की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए प्राथमिक उपचार घरेलू उपाय क्या हैं.

author-image
Shyam Nandan
How to Stop Snoring: क्या आपकी जिंदगी में भी जहर घोल रहा है खर्राटा, जानें खर्राटे दूर करने के आसान घरेलू उपाय

How to Stop Snoring in Hindi:लगातार बढ़ते प्रदूषण, खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव, काम का दवाब और तनाव आदि के कारण आज बहुत से लोग खर्राटे (Snoring) की गंभीर समस्या से ग्रस्त और परेशान हैं।

Advertisment

यह न केवल इससे पीड़ित व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब है, बल्कि यह आसपास के लोगों और परिवार के लोगों की परेशानी को भी बढ़ा देता है।

जिंदगी में जहर घोल रहा है खर्राटा

आजकल पति-पत्नी के जिंदगी में भी यह नामुराद खर्राटा जहर घोल रहा है। इसकी वजह से कुछेक तलाक के मामले भी सामने आए हैं।

खर्राटा कम या दूर करने के अनेक प्राथमिक उपचार और घरेलू उपाय हैं। लेकिन आगे बढ़ने से पहले आइए ये जानते हैं कि खर्राटे से क्या-क्या परेशानियां और हानियां होती हैं।

Advertisment

नींद में खलल

खर्राटे के कारण खुद की भी नींद खराब होती है। नींद पूरी न होने से व्यक्ति को पूरा आराम नहीं मिलता है। दिनभर थकावट और एंक्जाइटी फील होती रहती है। शारीरिक और मानसिक सक्रियता में कमी हो जाती है, लगातार सुस्ती बनी रहती है।

बीमारियों को निमंत्रण

खर्राटा एक घातक समस्या भी बन जाती है। जो व्यक्ति लम्बे समय तक खर्राटे से पीड़ित रहते हैं, उन्हें कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। इनमें रेगुलर एंक्जाइटी और मानसिक तनाव, दिल की धड़कन का बढ़ जाना, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह यानी डायबिटीज आदि आम बीमारियां शामिल हैं।

पारिवारिक समस्याएं

खर्राटा न केवल व्यक्ति की नींद ख़राब करता है, बल्कि घर के सदस्यों के लिए भी मुसीबत बन जाता है। फैमिली के अन्य मेंबर की भी नींद और आराम में बाधा आती है।

Advertisment

कपल्स के रिश्ते में दरार

खर्राटे के कारण सबसे अधिक परेशानी उसके लाइफ पार्टनर को होती है। यह उनके बीच सम्बंधों में तनाव और दरार पैदा कर देता है। आए दिन समाचारों में इसे लेकर सुर्खियां बनती रहती हैं।

खर्राटे (snoring) दूर करने के घरेलू उपाय

इन सभी कारणों से किसी को भी खर्राटे की गंभीरता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए जानते हैं, स्नोरिंग की प्रॉब्लम के लिए प्राथमिक उपचार क्या है और किस प्रकार कुछ आसान और घरेलू उपायों से स्नोरिंग को कम या दूर कर सकते हैं।

वजन संतुलन

खर्राटे की एक सबसे बड़ी वजह है शरीर का वजन अधिक होना। वजन अधिक होने से नाक और गले के भीतरी भाग के मसल्स बढ़ जाते है, जो श्वास लेने में रूकावट पैदा करता है।

Advertisment

इसलिए वजन को संतुलित रखें। यह देखा गया है कि वजन कम करने से स्नोरिंग की प्रॉब्लम में सुधार आता है।

सोने की सही पोजीशन

अक्सर लोग अपने सोने की पोजीशन सही नहीं रखते हैं। जो लोग पीठ की बल चित सोते हैं, वे अधिक खर्राटे भरते हैं। साथ ही तकिया यानी पिलो ऊंची होने से भी यह समस्या बढ़ जाती है।

इसलिए जहां तक हो सके करवट, वो भी बाएं करवट, अधिक समय तक सोएं। जहां तक संभव जो पतले तकिया का उपयोग करें। ऐसा करने खर्राटे कम हो सकते हैं।

नाक साफ़ रखें

जिन लोगों की नाक बंद रहती है यानी नाक जाम रहता है, उन्हें अपना नाक साफ़ रखना चाहिए। रात में सोने से पहले सीमित मात्रा में सहने लायक गर्म भाप लेनी चाहिए। कुछ दिनों तक ऐसा करने से बंद नाक खुल जाएंगे।

आप चाहें तो नाक की पट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे सोते समय खर्राटे कम हो जाएंगे।

अल्कोहल और स्मोकिंग कम करें

अल्कोहल यानी शराब और बीडी-सिगरेट का उपयोग लम्बे समय तक करने से अधिकांश लोगों में खर्राटे की समस्या शुरू हो जाती है।

ऐसे लोगों को जहां तक संभव हो इनका सेवन कम से कम कर देना चाहिए। यदि यह पूरी तरह से छूट जाएं तो वह सबसे बढ़िया बात है। समय के साथ उनकी खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी।

चाय और कॉफ़ी कम लें

यूं तो चाय और कॉफ़ी में मौजूद कैफीन की कुछ मात्रा शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन खर्राटे की समस्या को गंभीर बना देता है।

इसलिए जो लोग खर्राटे की प्रॉब्लम से ग्रस्त हैं, उनको चाय और कॉफ़ी की मात्रा कम कर देनी चाहिए। ऐसा करने खर्राटे कम हो सकते हैं।

घरेलू उपचार अपनाएं

भारतीय आयुर्वेदिक ग्रंथों में ऐसी अनेक घरेलू जड़ी-बूटियों का जिक्र हुआ है, जिनके नियमित इस्तेमाल से नाक और गला साफ़ रहता है। परिणामस्वरुप खर्राटे आते ही नहीं है और यदि ये समस्या है, तो दूर हो जाते हैं।

इन घरेलू उपायों में तुलसी के पत्तों का शहद का सेवन करना सबसे बढ़िया उपाय है। हल्दी मिला गर्म दूध भी खर्राटे से राहत देता है। नियमित लौंग और काली मिर्च का उचित तरीके से सेवन खर्राटा कम करता है।

संयमित और स्वस्थ भोजन

इन सबके साथ व्यक्ति को को उचित और सही आहार लेना चाहिए। अधिक तैलीय और मसालेदार खाद्य पदार्थों और तली हुई चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। बर्फ और ठंडे पानी का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए।

व्यायाम और योग

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाईज और योग क्रिया अपनाते हैं, वे न केवल स्वस्थ रहते हैं बल्कि उन्हें खर्राटे की समस्या छू भी नहीं पाती हैं।

इसमें भी योग सबसे अधिक फायदेमंद है। खर्राटे को दूर करने के लिए व्यक्ति को प्राणायाम, पद्मासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी योग, कपाल भाति, सूर्य नमस्कार आदि आसन और योग नियमित रूप से करना चाहिए।

ये भी ध्यान में रखें

-- नाक और मुंह को हमेशा साफ रखें। सोने से पहले नाक को बढ़िया से साफ कर लें।

-- सोने से पहले एक घंटा पहले चाय-कॉफी, शराब या मीठे खाद्य-पदार्थ का सेवन एकदम न करें।

-- अपने बिस्तर सोने लायक आरामदेह और सुरुचिपूर्ण बनाएं। शोर-रहित और शांति-सुखदायक वातारवरण में सोएं।

ये भी पढ़ें:

Disadvantages of Mango: इन व्यक्तियों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकते हैं ये गंभीर परिणाम

Vastu Tips for Fridge: आपका फ्रिज गलत दिशा में तो नहीं है? वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में यहां होना चाहिए फ्रिज

Mor Pankh ke Upay: मोरपंख के इन उपायों से दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट, मिलेगा अटका पैसा, गूंजेगी किलकारी

Shasktishali Vashikaran Mantra: किसी को भी वश में करने वाला शक्तिशाली वशीकरण मंत्र, जो नहीं होता है फेल!

MP News: शिवपुरी में परीक्षा दे रही पत्नी की पति ने फाड़ी कॉपी, कहा मुझे नहीं पढ़ाना,जानिए पूरा मामला

खर्राटे दूर करने के घरेलू उपाय, खर्राटे कैसे रोकें, खर्राटे के घरेलू उपाय, खर्राटे कैसे दूर करें, घरेलू उपाय, खर्राटे कैसे कम करें, how to stop snoring, home remedies for snoring, how to get rid of snoring, home remedies, how to reduce snoring, how to stop snoring in hindi, home remedies for snoring in hindi

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें