Advertisment

Khargone Violence : खरगोन हिंसा के दिन बच्चों की तलाश में निकली महिला अबतक गायब

Khargone Violence : खरगोन हिंसा के दिन बच्चों की तलाश में निकली महिला अबतक गायब Khargone Violence Laxmi went out in search of her children missing for 5 days vkj

author-image
deepak
Khargone Violence : खरगोन हिंसा के दिन बच्चों की तलाश में निकली महिला अबतक गायब

खरगोन  : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला बीते 5 दिन से लापता है महिला का अबतक सुराग नहीं मिला। महिला का नाम लक्ष्मी है वह खरगोन हिंसा वाले दिन से लापता है। खबरों के अनुसार लक्ष्मी अपने बच्चों की खोज में घर से बाहर निकली थी लेकिन इसके बाद से ही उसका कोई अतापता नहीं है। खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव, आगजनी और हिंसा के बाद से पूरे जिले में तनाव का माहौल है।

Advertisment

घटना वाले दिन से गायब है लक्ष्मी

दरअसल, लक्ष्मी रामनवमी जुलूस में उपद्रव के बाद भगदड़ में अपने बच्चो को ढूंढने गई थी। लेकिन आज पांच दिन हो गए है महिला का कोई सुरगा नहीं मिला है। अब महिला के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। वही महिला के बच्चों का रो-रो के बुरा हाल है। मामला राष्ट्रीय स्तर और राजनीति की भेंट चढ़ने के चलते दब गया है। मासूम बच्चे और परिजन और महिला का पति अपनी पत्नी को खोज रहा हैै। लेकिन आज पांच दिन बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका है।

कर्फ्यू में दी गई ढील

बता दें कि खरगोन में शुक्रवार को लोगों को जरूरी सामान खरीदने की सुविधा देने के लिए कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। रामनवमी समारोह के दौरान शहर में दंगे भड़कने के बाद रविवार शाम को लगाए गए कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढील दी गई है। लोगों को सिर्फ आसपास की दुकानों से खरीददारी करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा स्थानीय निवासियों को खरीददारी की सुविधा देने के लिए केवल दूध, सब्जी, मेडिकल और राशन की दुकानों को दो घंटे तक खुले रहने की इजाजत दी गई। आपको बता दें कि खरगोन हिंसा मामले में अब तक 41 मामले दर्ज किए गए हैं वही 148 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैै।

Advertisment
चैनल से जुड़ें