Advertisment

खरगौन में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और कार में भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत, 10 गंभीर

Khargone Accident News: खरगौन में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो और कार में भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत, 10 गंभीर

author-image
Preetam Manjhi
खरगौन में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और कार में भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत, 10 गंभीर

Khargone Accident News: खरगोन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कार और बोलेरो की भीषण टक्कर में मां और बेटे की मौत हो गई।

Advertisment

वहीं 10 लोग घायल हो गए। 4 गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इंदौर अस्पताल रेफर किया है। घटना कोतवाली थाने के बिस्टान नाके की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1782284294427181126

हादसा रविवार रात 3:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, खरगोन के चित्तौड़गढ़ भुसावल राज्यमार्ग पर बोलेरो और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर 2 लोगों ने तोड़ा दम

बता दें कि एक्सीडेंट (Khargone Accident News) के दौरान कार के एयरबैग खुलने की वजह से कार सवार की जान तो बच गई, लेकिन फिर भी गंभीर स्थिति बनी हुई है।

Advertisment

वहीं बोलेरो सवार अमीन और उनकी 70 साल की मां सीको बी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: खरगोन में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और कार में भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत, 10 गंभीर

पुलिस ने किया मामला दर्ज

ऐसा बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों में 4 युवकों में से 2 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद मुजाल्दे के भांजे हैं।

Advertisment

घटना के दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से लोगों में भारी आक्रोश गहराया। काफी देर तक हंगामा भी हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के मामले में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें:भोपाल में बत्ती गुल: आज शहर में 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती, ये रहेगा शेड्यूल

Advertisment
चैनल से जुड़ें