/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/khandwa-2.jpg)
खण्डवा। जिले में आज एक हादसे मेें भाई- बहन की मौत Khandwa Wall Collapse हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही आस पडोस के रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंचे और दीवार से दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना जिले के किल्लौद ब्लॉक के नांदियखेड़ा गांव की है।
आज सुबह 7 बजे एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई
जानकारी के अनुसार नांदियखेड़ा गांव में आज सुबह 7 बजे एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें नीचे दबकर भाई.बहन की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को सामान्य चोटें आई। लोगों ने बताया कि गांव के आसपास खदानों में ब्लास्ट होने की वजह से मकान की दीवार कमजोर हो गई थी। इस कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस का मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आज अचानक हादसा हो गया
बताया जाता है कि घटना के दौरान घर में पांच सदस्य सो रहे थे। इसमें गुलक्सा वहीद खान और उसका भाई आरिफ खान दब गए। परिजन ने बतायाए घर से करीब गिट्टी की खदानें हैं। आए दिन वहां पर ब्लास्टिंग होती रहती है। इसके कारण घर की दीवार कमजोर हो गई। इस आज अचानक हादसा हो गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें