Advertisment

खंडवा: ‘मेरी तरक्की पर रोने वालों, मेरे पैरों के छाले देखो’, मंत्री विजय शाह का छलका दर्द

author-image
Bansal news

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने हरसूद विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान अपना दर्द शायरी के माध्यम से किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'मैं जब से चला हूं, मेरी मंजिल पर नजर है, मेरी आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा और मेरी तरक्की पर रोने वालों तुमने कभी विजय शाह के पैरों के छालों को नहीं देखा'।दरअसल, शनिवार को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के रोशनी गांव में शनिवार को एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया था। यहां पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि दुनिया के 196 देशों में सिर्फ भारत ऐसा देश है, जहां आम लोगों को 5 लाख रुपए इलाज की गारंटी दी जाती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को कार्ड दिए गए हैं। कोई भी बीमारी हो, फ्री में इलाज होता हैं। यह सब संभव हुआ हैं तो उसके पीछे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सरकार हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें