Advertisment

Khandwa News: एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन, घायल को दो घंटे लगाए रखा खाली मास्क, मौत

Khandwa News: डॉक्टर ने एंबुलेंस के कर्मचारियों को कहा था कि युवक को ऑक्सीजन किट लगाकर रखें, लेकिन सिलेंडर को चेक नहीं किया।

author-image
Kushagra valuskar
Khandwa News: एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन, घायल को दो घंटे लगाए रखा खाली मास्क, मौत

Khandwa News: खंडवा में सड़क हादसे में घायल युवक की एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से जान चली गई। घायल का मास्क जिस सिलेंडर में लगाया गया था। उसमें ऑक्सीजन नहीं था। युवक को खंडवा जिला हॉस्पिटल से इंदौर रेफर किया गया था।

Advertisment

अस्पताल से निकलते समय नहीं चेक दिया ऑक्सीजन सिलेंडर

डॉक्टर ने एंबुलेंस के कर्मचारियों को कहा था कि युवक को ऑक्सीजन किट लगाकर रखें, लेकिन सिलेंडर को चेक नहीं किया। उसमें ऑक्सीजन नहीं थी। अस्पताल से निकलने के बाद इसका पता चला। फिर घायल युवक को एंबुलेंस से इंदौर रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट लेकर पहुंचे।

सड़क हादसे में युवक हुआ था घायल

ऑक्सीजन लेने में अस्पताल के कर्मचारियों को करीब 2 घंटे लग गए। तब तक घायल युवक के मुंह पर खाली मास्क लगा रहा। सिलेंडर मिलने के बाद वे आगे बढ़े लेकिन युवक की मौत हो गई। पंधाना पुलिस के अनुसार, टाकली कला ग्राम के रहने वाले धर्मेंद्र (28) पिता अमरचंद एमपीईबी में हेल्पर था। गुरुवार रात घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

यह भी पढ़ें:नहीं चाहिए क्रूर पति की संतान, लव मैरिज के एक साल बाद प्रेग्नेंट महिला ने HC से मांगी अबॉर्शन की अनुमति

Advertisment

एंबुलेंस अफसरों ने मदद नहीं की

एंबुलेंस के ड्राइवर संदीप चौहान व ईएमटी ने कहा कि हम प्लांट पर ऑक्सीजन लेने पहुंचे। हमारे पास पैसे नहीं थे। भोपाल के एचआर डिपार्टमेंट से ऑक्सीजन लेने के लिए आईडी की जरूरत पड़ती है। आईडी लेने के लिए सात अधिकारियों को कॉल किया। किसी ने कहा कि हम अवकाश पर हैं, तो किसी ने कहा मैंने नौकरी छोड़ दी है।

संदीप ने कहा, 'आईडी लेने से पहले इमरजेंसी केस के बारे में बताना पड़ता है। एचआर वीडियो कॉल पर देखता है। तब जाकर आईडी मिलती है। एचआर से सहमति मिलने के बाद प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर मिलता है।'

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का सिर काटा

वहीं, छनेरा गांव में गुरुवार देर रात जादू टोने के शक में 60 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब ढाई बजे रामनाथ पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले। पड़ोसी नंदू उर्फ चंपालाल (23) कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था।

Advertisment

नंदू ने कुल्हाड़ी से रामनाथ पर हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। पीड़ित की पत्नी आई तो आरोपी उससे भी मारने के लिए दौड़ा। सुबह 4 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नंदू पीथमपुर में काम करता है। उसने कबूला कि बुजुर्ग उस पर जादू-टोना करता था। इसलिए मार दिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी को गुल्लक देने वाली कारोबारी ने की खुदकुशी: पत्नी भी फंदे पर लटकी मिली, पिछले दिनों घर पर ED ने मारी थी रेड

oxygen cylinder MP news khandwa road accident Khandwa News ambulance oxygen
Advertisment
चैनल से जुड़ें