Advertisment

Khandwa MP News: मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले लिपट गया नाग, फिर लोगों ने किया यह काम

Khandwa MP News: मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले लिपट गया नाग, फिर लोगों ने किया यह काम, पढ़ें पूरी खबर और देखें विडियो बंसल न्यूज पर.

author-image
Shyam Nandan
Khandwa MP News: मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले लिपट गया नाग, फिर लोगों ने किया यह काम

पुनासा (खंडवा)।Khandwa MP News: आमतौर पर नाग और सांप देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा के पुनासा में घटी यह घटना लोगों में कौतुहल और चर्चा का विषय है।

Advertisment

खंडवा में पुनासा के मुंदी थाने के उटावट गांव की एक महिला गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई। जब वह पूजा कर रही थी, तो उसी दौरान वहां एक गेहूंवन नाग निकल आया और महिला के पास आ गया।

महिला के गले में लिपटा नाग

लेकिन वह महिला न तो डरी और न ही नाग को भगाने का प्रयास किया। पहले वह नाग महिला के पास आकर बैठ गया। फिर धीरे-धीरे नाग उस महिला के गले में लिपट गया।

महिला और नाग घंटों तक एक दूसरे के साथ रहे। ऐसा लग रहा था कि वे दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हों।

Advertisment

गले में लिपटा नाग: देखें विडियो

[video width="1280" height="720" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/07/gale-me-lipta-nag-mp-news-1.mp4"][/video]

लोगों ने किया पूजा-पाठ

वह महिला गले में लिपटे नाग को लेकर घंटों मंदिर में बैठी रही। जब इस अजीब घटना की जानकारी लोगों को मिली, तो देखते ही देखते मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गांव और आसपास के लोगों ने महिला और नाग की पूजा-पाठ शुरू कर दी। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Advertisment

नाग, सावन का महीना और बारिश

बता दें, यह सावन का पवित्र महीना है और बारिश का मौसम। मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में इस मौसम में नागों और सांपों को अक्सर घरों के आसपास देखा जाता है।

लेकिन, खंडवा के बांगड़दा पंचायत के गांव उटावट के शिव मंदिर की यह घटना अपने आप में एक अनूठी घटना है।

ये भी पढ़ें:

Saanp ki Mausi: कौन हैं सांप की मौसी, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! क्या आप जानते हैं नाम?

Advertisment

Indian Currency: डॉलर और यूरो की तरह इस देश ने स्थानीय लेनदेन के लिए भारतीय रुपये के इस्तेमाल पर जतायी सहमति

Science News: वियतनाम में खुदाई के दौरान प्राचीन बर्तनों पर 2000 साल पुरानी वियतनामी करी के निशान मिले हैं

Justyn Vicky: इस फिटनेस एन्फ्लुएंसर की टूटी गर्दन, 210 Kg वजन उठाने की कर रहे थे कोशिश

UP News: यूपी सरकार की अच्छी पहल, पुराने वृक्षों को संरक्षित करने के लिए अभियान जारी, इस दिन बनेगा रिकॉर्ड

महिला के गले में लिपटा नाग, गले में लिपटा सांप, खंडवा समाचार, पुनासा न्यूज, एमपी न्यूज, खंडवा न्यूज, एमपी समाचार, मध्य प्रदेश समाचार, cobra wrapped woman neck, snake wrapped neck, khandwa news, punasa news, mp news, mp samachar, madhya pradesh news, mp hindi news today 

मध्य प्रदेश समाचार MP news madhya pradesh news एमपी न्यूज MP Samachar एमपी समाचार खंडवा न्यूज Khandwa News खंडवा समाचार mp hindi news today cobra wrapped woman neck punasa news snake wrapped neck गले में लिपटा सांप पुनासा न्यूज महिला के गले में लिपटा नाग
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें