Advertisment

Khandwa Fake Currency Case: मदरसे से 20 लाख के नकली नोट बरामद, इमाम समेत 2 गिरफ्तार,मालेगांव में मिली फेक करेंसी से लिंक

Khandwa Fake Currency Case: मदरसे से 20 लाख के नकली नोट बरामद, इमाम समेत 2 गिरफ्तार,मालेगांव में मिली फेक करेंसी से लिंक khandwa-fake-currency-case-madrasa-imam-arrested-mp-hindi-news-bps

author-image
BP Shrivastava
Khandwa Fake Currency Case

Khandwa Fake Currency Case

हाइलाइट्स

  • खंडवा के मदरसे से 20 लाख नकली नोट बरामद
  • इमाम जुबेर और साथी नजीम गिरफ्तार
  • पुलिस को नकली नोट नेटवर्क की आशंका
Advertisment

Khandwa Fake Currency Case: मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे से बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले हैं। इमाम जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से 500-500 के नकली नोटों के बंडल जब्त किए गए हैं। रविवार, 2 नवंबर को गिनती के बाद 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।

दोनों आरोपी बुरहानपुर के निवासी

दरअसल, महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस ने जुबेर को उसके एक साथी नजीम अकम अयूब अंसारी के साथ 10 लाख रुपए के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया था। जुबेर और नजीम बुरहानपुर के रहने वाले हैं और वे मुंबई-आगरा हाईवे पर मालेगांव की ओर नकली नोट लेकर जा रहे थे, जहां मालेगांव तालुका पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें दबोचा। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा पुलिस को इसकी सूचना दी।

[caption id="attachment_924853" align="alignnone" width="720"]publive-image मालेगांव पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को पकड़ा था। इनके इनपुट के आधार पर बुरहानपुर में कार्रवाई हुई।[/caption]

Advertisment

मदरसे में कमरे से मिले नोटों के बंडल

मालेगांव पुलिस से सूचना मिलते ही खंडवा पुलिस बड़ी संख्या में मदरसा पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जुबेर मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहता था, जहां से गहन तलाशी के बाद एक बैग में लगभग 16 लाख रुपये के नकली नोट मिलने का अनुमान है। बरामद नकली नोटों की गिनती और जांच जारी है।

आरोपी बुरहानपुर के हरिपुरा का निवासी

पुलिस के अनुसार, जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को आशंका है कि यह नकली नोटों की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन और उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

[caption id="attachment_924857" align="alignnone" width="703"]publive-image महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापा मारा।[/caption]

Advertisment

मालेगांव पुलिस की कार्रवाई

मालेगांव पुलिस ने जुबेर और नजीम अकम अयूब अंसारी के पास से 500 रुपये मूल्य के 2000 के नकली नोट (कुल 10 लाख रुपये), दो मोबाइल हैंडसेट और IMPEX कंपनी का एक चॉकलेट रंग का बैग जब्त किया। जब्त किए गए कुल माल का मूल्य 10 लाख 20 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें: MP News: मंत्रियों पर शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाने वाला गिरफ्तार, मंत्री बोले-छवि बिगाड़ी तो पुलिस पीटेगी

आठ दिन की रिमांड पर आरोपी

नोटों की जांच में उनकी पूर्ण नकली प्रकृति स्पष्ट हुई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP News: बालाघाट में ‘नो हेलमेट–नो ड्राइव’ अभियान पर बवाल, पूर्व विधायक की एसपी से सड़क पर बहस

MP fake note racket Malegaon police alert Khandwa fake currency case khandwa crime news Imam Zuber Ansari arrest fake notes madrasa fake currency seizure
Advertisment
चैनल से जुड़ें