Advertisment

CG Bijapur News: बीजापुर में 5 किलो IED बरामद, BDS ने किया निष्क्रिय

CG Bijapur News: बीजापुर में 5 किलो IED बरामद, BDS ने किया निष्क्रिय, स्वीच से लगाया गया था IED प्रेशर, यहां लगाए थे बम

author-image
Preeti Dwivedi
Lucknow Fire News: लखनऊ में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले

CG Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज 5 किलो IED बरामद किया गया है। जिसे डीआरजी (DRG) पार्टी और बीडीएस (BDS) ने निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के अनुसार IED को कुकर में प्लांट किया गया था। पूरी घटना भैरमगढ़ थाना इलाके की बताई जा रही है।

Advertisment

यहां लगाए थे बम

जानकारी के अनुसार थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बेलचर पगडण्डी रास्ते की बताई जा रही है। जहां माओवादियों 05 किग्रा का IED लगाया था। इसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है। आपको बता दें माओवादियों द्वारा सुरक्षा पार्टी को क्षति पहुचाने के उद्देश्य से पगडण्डी रास्ते पर 5 किग्रा का IED कुकर में प्लांट किया गया था।

स्वीच से लगाया गया था IED प्रेशर

अभियान में निकले डीआरजी की पार्टी एवं बीडीएस बीजापुर (Bijapur BDS ) की टीम द्वारा IED बरामद कर मौके पर निष्क्रिय किया गया है। जानकारी के अनुसार IED प्रेशर स्विच से इसे लगाया गया था।

CG Bijapur News:

CG Breaking News CG Bijapur News Bijapur BDS Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें