Advertisment

Kerala Rape Case :दुष्कर्म पीड़िता ने स्तब्ध करने वाला किया खुलासा, इस तरह सामने आई बात, अब तक 20 गिरफ्तार

देश के केरल Kerala Rape Case राज्य में एक स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है जहां 17 साल की एक लड़की का 44 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न  किया। पीड़िता ने बताया कि साल 2016 में जब वह 13 साल की थी, तब उसके साथ पहली बार यौन उत्पीड़न हुआ था।

author-image
Bansal News
Kerala Rape Case :दुष्कर्म पीड़िता ने स्तब्ध करने वाला किया खुलासा, इस तरह सामने आई बात, अब तक 20 गिरफ्तार

केरल। देश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहें है। सबसे खास बात ये कि इस तरह की घटनाओं को रोकने करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के जरूरी कदम भी उठाए जा रहें है,लेकिन उसके बाद भी इस तरह के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहें है। देश के केरल Kerala Rape Case राज्य में एक स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है जहां 17 साल की एक लड़की का 44 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न  किया। पीड़िता ने बताया कि साल 2016 में जब वह 13 साल की थी, तब उसके साथ पहली बार यौन उत्पीड़न हुआ था।

Advertisment

20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

दूसरी घटना के बाद उसे बाल गृह भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि करीब एक साल पहले उसे अपनी मां और भाई के साथ रहने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन बाल गृह से निकलने के बाद उसके साथ कई लोगों ने फिर से घिनौनी हरकतें कीं।

32 मामले दर्ज किए गए
पुलिस ने बताया कि किशोरी का यह अनुभव तब सामने आया जब निर्भया केंद्र पर उसके साथ काउंसिलिंग का सत्र चल रहा था। केरल के मलप्पुरम जिले के पीड़िता से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 20 लोगों गिरफ्तार हो चुके है। बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पिछले दिसंबर में उसका पता चला

इस मामले की इंचार्ज सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफा ने जानकारी दी कि बच्ची ने ये खुलासा निर्भया केंद्र में अपनी काउंसिलिंग को दौरान किया। उन्होंने बताया कि बच्ची बाल गृह से निकलने के बाद कुछ समय से लापता थी और पिछले दिसंबर में उसका पता चला।

Advertisment
Kerala Rape Case news Kerala Rape Case 44 people sexually assaulted with minor girl
Advertisment
चैनल से जुड़ें