Advertisment

Kerala News: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दुपहिया वाहन चालक को मारी टक्कर, अब गिरफ्तार

Kerala News: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दुपहिया वाहन चालक को मारी टक्कर, अब गिरफ्तार Kerala News: Drunk policeman hits two wheeler driver, now arrested

author-image
Bansal News
Singapuri Man Arrested: धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक को जेल की सजा

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) के खिलाफ शराब के नशे में कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार उस पर सवार दंपत्ति को घायल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अपराध जमानती होने के कारण एएसआई को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एएसआई की चिकित्सा संबंधी जांच में तय सीमा से अधिक शराब होने का पता चला और उसके आधार पर सोमवार रात को ही एएसआई के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल दंपत्ति के बयान दर्ज किए जाने के बाद दुर्घटना के संबंध में एक और मामला एएसआई के खिलाफ दर्ज किया जाएगा।

एएसआई मलाप्पुरम पुलिस थाने में कार्यरत है। एएसआई कार से दुपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारने के बाद रुका नहीं और वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसकी कार को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दुपहिया वाहन पर सवार पति-पत्नी को पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rss worker killed in kerala Police arrest police omicron in kerala night curfew in kerala news18 kerala new year celebrations in kerala local kerala news latest kerala news kerala vartha kerala rss worker case arrests news updates kerala rss worker case arrests latest news updates kerala rss worker case arrests kerala political news videos kerala political news kerala police assaulted kerala police arrests kashmiri youth kerala police arrests kerala police arrest five sdpi workers kerala police kerala polce kerala night curfew kerala news videos kerala news updates kerala news live tv kerala news live Kerala News kerala new year celebration kerala live news kerala film news Kerala Breaking News KERALA k rail project kerala covid in kerala corona news kerala
Advertisment
चैनल से जुड़ें