Advertisment

Kerala Name Change: केरल का नाम केरलम रखने का प्रस्ताव पास, जानें राज्य का नाम क्यों बदलना चाहते हैं सीएम विजयन

Kerala Name Change: केरल का नाम केरलम रखने का प्रस्ताव विधानसभा में पास हो गया है। जानें सीएम विजयन राज्य का नाम क्यों बदलना चाहते हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Kerala Name Change: केरल का नाम केरलम रखने का प्रस्ताव पास, जानें राज्य का नाम क्यों बदलना चाहते हैं सीएम विजयन

Kerala Name Change: केरल का नाम केरलम रखने का प्रस्ताव विधानसभा में पास हो गया। केंद्र सरकार से जल्द से जल्द नाम बदलने का अनुरोध किया गया है। पिछले साल अगस्त में केरल विधानसभा ने ऐसा ही प्रस्ताव पास किया था, जिसे केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव करने की बात कहकर लौटा दिया था।

Advertisment

सीएम विजयन ने क्या कहा ?

केरल विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि मलयालम भाषा में केरल को 'केरलम' कहा जाता है, लेकिन संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम केरल लिखा गया है। ये विधानसभा चाहती है कि केंद्र सरकार संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत 'केरलम' नाम करने के लिए तत्काल कदम उठाए और आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में इसका नाम बदलकर 'केरलम' कर दे।

केरल विधानसभा में प्रस्ताव पास

केरल का नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हो गया। सत्तारूढ़ LDF और विपक्षी UDF के विधायकों ने सहमति जताते हुए मंजूर किया।

केरल से केरलम क्यों ?

केरल नाम को लेकर एकराय नहीं है। ऐसा माना जाता है कि केरल का नाम केरा से आया। इसका मतलब नारियल का पेड़ होता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक परशुराम ने अपना परशु समुद्र में फेंका था। इससे उसके आकार की जमीन समुद्र से निकली थी और केरल बना था। केरल का एक मतलब समुद्र से निकली जमीन होता है। ऐसा भी माना जाता है कि केरल पर लंबे समय तक चेरा राजाओं ने शासन किया। इसलिए पहले उसे चेरलम कहा जाता था, इसी से केरल बना होगा।

Advertisment

सीएम विजयन क्या कहते हैं ?

केरल के सीएम पी. विजयन का कहना है कि मलयालम भाषा में केरल को केरलम कहा जाता है। हिंदी में इसे केरल कहते हैं। वहीं अंग्रेजी में इसे Kerala लिखा और बोला जाता है।

अब आगे क्या होगा ?

केरल का नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा से पास हो चुका है। अब ये केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास जाएगा। गृह मंत्रालय इस मामले में दूसरे मंत्रालय और इंटेलिजेंस एजेंसियों से सुझाव मांगेगा। अगर नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर होगा है तो इसके लिए संसद में बिल लाया जाएगा। दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी रह जाएगी। बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही केरल का नाम केरलम हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:जुलाई से बदल जाएंगे सिम कार्ड के नियम, इन यूजर्स की सिम हो जाएगी बंद, जानिए नया नियम

Advertisment

अब तक इन राज्यों के नाम बदले

उत्तर प्रदेश से अलग हुए राज्य का नाम पहले उत्तरांचल रखा गया था। 2007 में इसका नाम उत्तराखंड कर दिया गया।

2006 में पॉन्डिचेरी का नाम बदलकर पुडुचेरी किया गया था।

2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा किया गया।

कुछ राज्यों की राजधानी के नाम भी बदले, जैसे बॉम्बे मुंबई और मद्रास का नाम चेन्नई।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी भी राज्य का नाम बदलकर बंगला करना चाहती हैं।

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें