Advertisment

Kerala News: फुटबॉल मैच के पहले ग्राउंड में फूटने लगे पटाखे, मची अफरा तफरी, 30 लोग घायल

Kerala News: केरल में एक फुटबॉल ग्राउंड पर पटाखों की जबरदस्त आतिशबाजी से हुए हादसे में 30 लोग घायल हो गए।

author-image
Vishalakshi Panthi
Malappuram Fireworks Accident

Malappuram Fireworks Accident: केरल से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां खेल का मैदान आग का मैदान बन गया। दरअसल, केरल के मलप्पुरम जिले में एक फुटबॉल ग्राउंड पर जबरदस्त विस्फोट हुआ। यह विस्फोट पटाखों का था। यह घटना 18 फरवरी की रात की है। पटाखों की इस आतिशबाजी से वहां मौजूद लोग घायल हो गए। 

Advertisment

फाइनल मैच से पहले बड़ा हादसा 

इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा फुटबॉल का फाइनल मैच शुरू होने से पहले हुआ। यहां जलाए पटाखे अचानक से फट गए जिससे मैदान में अफरा तफरी मच गई। यह घटना थेरेट्टमल स्थित फुटबॉल ग्राउंड की है। यहां पर यूनाइटेड एफसी नेल्लिकुथ और केएमजी मवूर के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच के दौरान हुई।

आतिशबाजी से हुआ हादसा- अरीकोड पुलिस 

अरीकोड पुलिस के मुताबिक, केरल के मलप्पुरम जिले में अरीकोड के पास एक फुटबॉल मैच के दौरान यह हादसा हुआ। इसमें आतिशबाजी की वजह से 30 लोग घायल हो गए। फुटबॉल मैच शुरू होने के ठीक पहले पटाखे छोड़े गए, जो मैदान में बैठे दर्शकों के बीच गिरने लगे। साथ ही पुलिस ने बताया, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट किया गया है। गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-Bina News: कामायनी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की अफवाह, पुलिस ने ट्रेन को कराया खाली, 2 घंटे से प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन

Advertisment
Malappuram football Malappuram match Malappuram fire crackers fireworks accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें