Advertisment

केरल: बारातियों को लेकर जा रही बस दुर्घनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कासरगोड (केरल), तीन जनवरी (भाषा) कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस बारातियों को लेकर जा रही थी।

Advertisment

दुर्घटना में घायल हुए 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे सुलिया रोड से होते हुए पनाथूर की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

जिलाधिकारी डी सजिथ बाबू ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि घायलों को पास ही स्थित मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisment

उन्होंने कहा, '' हमने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 82 यात्री सवार थे। हम जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।''

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी से उतरते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।

राज्य परिवहन विभाग ने भी इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यात्रियो की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सभी घायलों को उपयुक्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।

Advertisment

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें