Advertisment

Kerala Accident: केरल के कोच्चि में पेड़ से टकराई बस, एक की मौत, 25 लोग घायल

author-image
Sonu Singh
Kerala Accident: केरल के कोच्चि में पेड़ से टकराई बस, एक की मौत, 25 लोग घायल

Image Source: Twitter@ANI

Kerala Bus Accident: केरल के कोच्चि में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Advertisment

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस
केरल पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कोच्चि के चक्करापांबू के पास हुई है। यहां सुबह-सुबह केरल राज्य परिवहन की एक बस पेड़ से जा टकराई। कहा जा रहा है कि, बस काफी तेज रफ्तार में थी।

https://twitter.com/ANI/status/1333240933681225728

भोपाल में कार में लगी आग
शनिवार देर रात राजधानी भोपाल में भीषण सड़क हादसा (Road Accident in Bhopal) हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। सड़क हादसा लालघाटी पर हुआ था।

देवास में तीन लोग जिंदा जले
शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश के देवास जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। यहां दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें