Advertisment

KVS Admission 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में ऐसे मिलेगा एडमिशन, यहां देखें लिंक

KVS Admission 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में ऐसे मिलेगा एडमिशन, यहां देखें लिंक, kendriya-vidyalaya-sangathan-kvs-admission-notice-guidelines-and-schedule-released-for-2023-2024

author-image
Bansal News
KVS Admission 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में ऐसे मिलेगा एडमिशन, यहां देखें लिंक

भोपाल। KVS Admission notification released for 2023-24 : केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च 2023 की सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। 17 अप्रैल 2023 की शाम 07 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर पर उपलब्ध है। साथ ही कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल रिक्ति होने पर ही स्वीकार किया जाएगा। KVS Admission 2023 

Advertisment

publive-image

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन नोटिफिकेशन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीम 6 वर्ष रखी गई। उम्र की गणना 31 मार्च 2023 के तहत की जाएगी। केवीएस नोटिफिकेशन, प्रवेश दिशा निर्देश के साथ ही अन्य जानारी आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। कक्षा-1 के लिए केवीएस द्वारा आधिकारिक Android मोबाइल ऐप भी जार किया गया है। इसे https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/ लिंक पर जाकर और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

कक्षा-I
ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च से 17 अप्रैल

कक्षा II
पंजीकरण 03 से 12 अप्रैल तक, कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल रिक्ति होने पर ही स्वीकार किया जाएगा।

केवी एडमिशन आयु सीमा

कक्षा I - 6 वर्ष, लेकिन 08 वर्ष से कम।
कक्षा II - 7 वर्ष, लेकिन 09 वर्ष से कम।
कक्षा III - 7 वर्ष लेकिन 09 वर्ष से कम।
कक्षा IV - 8 वर्ष, लेकिन 10 वर्ष से कम।
कक्षा V - 9 वर्ष, लेकिन 11 वर्ष से कम।
कक्षा VI - 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम।
कक्षा VII - 11 वर्ष, लेकिन 13 वर्ष से कम।
कक्षा VIII - 12 वर्ष, लेकिन 14 वर्ष से कम।
कक्षा IX - 13 वर्ष, लेकिन 15 वर्ष से कम।
कक्षा X - 14 वर्ष, लेकिन 16 वर्ष से कम।

Advertisment

केवी एडमिशन महत्वपूर्ण लिंक-

केंद्रीय विद्यालय आधिकारिक वेबसाइट- https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन एप - https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन नोटिफिकेशन - file:///C:/Users/Administrator/Desktop/240323/Admission_Notice_2023-24.pdf

Advertisment

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन गाईडलाइन- https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Guidelines_2023-24%20%28English%29.pdf

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन शेड्यूल - https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Schedule%202023-24.pdf

केंद्रीय विद्यालय भोपाल

बता दें कि भारत में करीब 1200 केवी हैं। इनमें बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावको को आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद पहली सूची 20 अप्रैल को, दूसरी सूची 28 अप्रैल को व तीसरी सूची 4 मई को जारी की जाएगी। कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं में (11वीं को छोड़कर) एडमिशन क्लास में रिक्त सीटों के अनुसार दिया जाएगा। 3 से 12 अप्रैल आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में  650 सीटें हैं।

Advertisment
Kendriya Vidyalaya kendriya vidyalaya admission Kendriya Vidyalaya Admission 2023-2024 Kendriya Vidyalaya Admission link Kendriya Vidyalaya Admission Notice Kendriya Vidyalaya Admission Notice 2023-2024 Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Notice KVS admission KVS Admission link KVS Admission notification
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें