Advertisment

Sonakshi Zaheer Wedding: कीप हर हैप्पी, नहीं तो हम देख लेंगे उसको, हनी सिंह ने जहीर को दी चेतावनी?

Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो गए। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है।

author-image
Ujjwal Rai
Sonakshi Zaheer Wedding: कीप हर हैप्पी, नहीं तो हम देख लेंगे उसको, हनी सिंह ने जहीर को दी चेतावनी?

Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कल (23 जून) एक-दूजे के हो गए। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। वहीं, कपल ने शादी में अपना साधारण लुक रखा। इस दौरान उनकी शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं।

Advertisment

इसमें सिंगर और रैपर हनी सिंह भी मौजूद रहे। शादी के दौरान का हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सोनाक्षी के पति को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उम्मीद है कि वो सोनाक्षी को खुश रखेगा, नहीं तो हम देख लेंगे।

[caption id="attachment_354541" align="alignnone" width="439"]सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की तस्वीर सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की तस्वीर[/caption]

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805140173480476806

'मैं बहुत खुश हूं, आज मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी'

बता दें कि हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या आज आपने ड्रिंक की, तो हनी सिंह ने कहा कि- ''सच बताऊं आज मैं इतना खुश था, मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी, लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी। मेरी मम्मी ये वीडियो देखेंगी तो मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन, मैंने दारू पी आज।'

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि- 'इतना मैं खुश हूं, मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज, मैं बहुत खुश हूं, उसने बेस्ट पर्सन से शादी की है। जहीर एक बहुत प्यारा इंसान है। मैं उससे तीन साल बाद मिला हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो उसे (सोनाक्षी) खुश रखेगा, नहीं तो हम देख लेंगे उसको।''

मैंने बलेनसियागा के सारे कपड़े जला दिए: हनी सिंह

हनी सिंह ने पैपराजी से मस्ती में कहा यहां क्या कर रहे हो छोटू, अभी सुबह के 01:30 बज रहे हैं। उन्होंने पैपराजी से कहा कि बलेनसियागा पहन कर यहां क्या कर रहा है? बलेनसियागा कभी मत पहनना, एक बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी है। मैंने सारे कपड़े जला दिए बलेनसियागा के, बलेनसियागा कभी नहीं पहनना, ये गंदे लोग हैं।

Advertisment

सोनाक्षी ने की कोर्ट मैरिज

SONAKSHI ZAHEER

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आईं। दोनों एक- दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आए। इन तस्वीरों में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए।

काजोल ने दी बधाई

KAJOL

एक्ट्रेस काजोल देवगन भी सोनाक्षी की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे सोनाक्षी और जहीर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहीं हैं। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने नए कपल को शादी की बधाई दी।

सोनाक्षी ने रिसेप्शन में पहनी लाल साड़ी

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में बहुत साधारण सा लुक रखा। उन्होंने अपने रिसेप्शन में लाल साड़ी पहनी।

Advertisment

ये एक्टर्स रहे मौजूद

सोनाक्षी और जहीर की शादी में हनी सिंह और काजोल के अलावा सलमान खान, अनिल कपूर, हीरामंडी की कास्ट, रवीना टंडन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें...Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई वेडिंग की असल डेट, क्या दोनों भाइयों के बिना शादी करेंगी सोनाक्षी

Bigg Boss OTT-3: बिग बॉस के इस सीजन में बोर होगी जनता? घर में मोबाइल फोन चलाते दिखे सभी कंटेस्टेंट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें