Advertisment

Kedarnath Heli Service: आज से हवाई सफर के लिए यात्री कर सकेंगे बुकिंग, खुल गया पोर्टल

केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई है जिसके लिए आईआरसीटीसी ( IRCTC) का पोर्टल खुल गया है। बता दें कि, इस दिन दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

author-image
Bansal News
Kedarnath Heli Service: आज से हवाई सफर के लिए यात्री कर सकेंगे बुकिंग, खुल गया पोर्टल

उत्तरप्रदेश।Kedarnath Heli Service केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई है जिसके लिए आईआरसीटीसी ( IRCTC) का पोर्टल खुल गया है। बता दें कि, इस दिन दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Advertisment

बुकिंग के लिए सूचना की जारी

यहां पर आपको बताते चले कि, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है। जहां पर टिकटों की बुकिंग 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए हो रही है। बता दें कि, यात्रा के लिए इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी।

जानिए कैसे कर सकेंगे बुकिंग

यहां पर केदारनाथ की हवाई यात्रा करने के लिए आपको पहले चाहिए कि, आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।

uttarakhand news kedarnath heli service ticket booking kedarnath heli service kedarnath IRCTC Dehradun News in Hindi char dham yatra 2023 Char dham yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें