Advertisment

Kedarnath Flood: केदारनाथ के पास बाढ़ से होटल बहा, दो युवक बचें

Kedarnath Flood:  ऋषिकेश—केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केदारनाथ के पास फाटा में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में एक होटल बह गया

author-image
Bansal news
Kedarnath Flood: केदारनाथ के पास बाढ़ से होटल बहा, दो युवक बचें

Kedarnath Flood:  ऋषिकेश—केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केदारनाथ के पास फाटा में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में एक होटल बह गया जबकि उसमें मौजूद दो युवकों को किसी तरह बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

Advertisment

चार पुलिसकर्मी भी घायल

अधिकारियों ने बताया कि युवकों को बचाने गए चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह केदारनाथ के पास फाटा और तरसाली गांव के बीच भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के साथ 'केदार वाटिका' नाम का होटल बह गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आयी बाढ़ में पानी के साथ भारी मलबा भी था। रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान भूस्खलन के कारण बंद रहने के बाद तरसाली में खुले मार्ग पर वाहनों को निकलवाने में व्यस्त कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह हादसा देखा तो घटनास्थल की ओर भागे। उन्होंने मलबे में खोजबीन की और एक व्यक्ति को उसमें से बाहर निकाला।

बचाव अभियान शुरू

कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसका एक और साथी को भी मलबे में खोजने का अभियान शुरू किया गया। रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बीच, मलबे में फंसे उस व्यक्ति ने अपने परिजनों को हादसे की सूचना दी और अपने फंसे होने की जगह के बारे में बताया।

Advertisment

जानकारी के अनुसार इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ एक बार फिर मलबा आ गया जिससे बचाव कार्य में लगे फाटा चौकी के चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद फिर मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया और उसे सकुशल निकाल लिया गया।

अस्पताल में भर्तीं

मलबे के नीचे से निकले दोनों युवकों—रूद्रप्रयाग जिले के चोपता के रहने वाले अरविंद सिंह और रूद्रप्रयाग के जखोली के रहने वाले नवीन सिंह को चोटें आयी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे की चपेट में आने से घायल हुए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय शैलानी, मुख्य आरक्षी विक्रम चंद्रवाल, आरक्षी शैलेंद्र रावत और आरक्षी जय प्रकाश शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: 

Mahendra Singh Dhoni: धोनी के पास है बाइक का शानदार कलेक्शन, वायरल हुआ वीडियो

Advertisment

Shivraj Cabinet Decisions: लाड़ली बहना योजना में बदला नियम! अब इतनी जमीन होने पर भी मिलेगा लाभ!! 25 जुलाई से रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू

IND W vs BAN W 2nd ODI: वनडे इंटरनेशनल महिला किक्रेट के दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Gmail Hacks: अगर जीमेल स्टोरेज हो गया है फुल तो करें, ये काम मिलेगा 4000 GB मुफ्त स्टोरेज

Advertisment

कौन थे Nelson Mandela ? जिन्हे पूरी दुनिया आज याद कर रही है

Rudraprayag Rishikesh national highway Kedarnath Flood kedarnath flood Fata News Fata
Advertisment
चैनल से जुड़ें