Advertisment

Sanjay Raut on KCR: केसीआर में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है : संजय राउत

Sanjay Raut on KCR: केसीआर में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है : संजय राउतkcr-has-ability-to-take-everyone-along-sanjay-rau

author-image
Bansal Desk
ED On Shivsena Sanjay Raut: फिर से पूछताछ के लिए पहुंचेंगे राउत, जानें क्या होगा फैसला

नागपुर। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव में ‘‘सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता’’ है। राउत ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले राव ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की कवायद के तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।

Advertisment

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में राउत ने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। मुंबई में रविवार को ठाकरे से मुलाकात के बाद राव ने कहा कि वह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस बात पर राजी हुए हैं कि बदलाव वक्त की आवश्यकता है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए राउत ने कहा, ‘‘के. चंद्रशेखर राव बहुत मेहनती नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। उनमें सभी को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है।’’ उन्होंने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव और शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने विकास और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा दोनों मुख्यमंत्री और अन्य नेता जल्द ही दोबारा मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावों के बीच भाजपा के अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछने पर राउत ने कहा, ‘‘यह उनकी आदत है। वे ऐसे बयान तब देते हैं जब वे हार रहे होते हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में हार रही है।’’ भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्हें हमें सलाह देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने पार्टी देखनी चाहिए जो हर दिन कमजोर हो रही है।’’ पाटिल ने दावा किया था कि राउत शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

sanjay raut vs bjp sanjay raut shiv sena sanjay raut pc update sanjay raut pc sanjay raut on kirit somaiya sanjay raut on ed sanjay raut on devendra fadnavis sanjay raut on chandrkant patil sanjay raut on bjp sanjay raut news sanjay raut live today sanjay raut live sanjay raut latest news sanjay raut latest sanjay raut narayan rane on sanjay raut KCR chandra shekhar rao bjp on sanjay raut bhai jagtap on sanjay raut pc
Advertisment
चैनल से जुड़ें