Advertisment

Kawardha home theater blast : दुल्हन के प्रेमी के गिफ्ट ने ली दूल्हे की जान, ऐसे हुआ खुलासा

कवर्धा। Kawardha home theater blast छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे और उसके भाई की जान ले ली। हालांकि, गिफ्ट में मिले होम थियेटर में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

author-image
Bansal News
Kawardha home theater blast : दुल्हन के प्रेमी के गिफ्ट ने ली दूल्हे की जान, ऐसे हुआ खुलासा

कवर्धा। Kawardha home theater blast छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे और उसके भाई की जान ले ली। हालांकि, गिफ्ट में मिले होम थियेटर में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवविवाहिता ललिता मेरावी के प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दूल्हे को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी दुल्हन का प्रेमी मध्यप्रदेश के छपरा का रहने वाला है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-kuno cheetah Illu Dog : अब इलू करेगा कुनो के चीतों की सुरक्षा, पार्क प्रबंधन ने दी पोचिंग-ट्रैकिंग की जिम्मेदारी

दुल्हन के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। रेंगाखार थाना में पुलिस ने बताया कि आरपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। मामले में एसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि नवविवाहिता और उनके पिता ने ब्लास्ट हुए होम थियेटर को उपहार में दिए जाने से साफ इनकार किया है।

[caption id="attachment_205964" align="alignnone" width="859"]होम थियेटर में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की छत उड़ गई। होम थियेटर में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की छत उड़ गई।[/caption]

Advertisment

चमारी गांव का मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना के चमारी गांव की है। यहां 1 अप्रैल को ही हेमेंद्र मरावी की शादी हुई थी। शादी में मिले गिफ्ट आयट में होम थियेटर भी मिला, जिसमें ब्लास्ट होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- Korba King Cobra : किंग कोबरा को फन फैलाए देखे ग्रामीणों ने लगा दी दौड़, फिर हुआ यह

स्थानीय लोगों के मुताबिक होम थियेटर में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की छत उड़ गई। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दूल्हे के भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Advertisment

होम थियेटर ऑन किया तो धमाका हुआ

छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे की शुरुआती जांच में पुलिस को घर से 200 ग्राम बारूद मिला था। पुलिस के मुताबिक होम थियेटर को जैसे ही ऑन किया गया तो उसमें जोरदार धमाका हुआ, जिससे कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी।

यह भी पढ़ें-Gariyaband teacher murder : “सीता” ने बेलन से दबाया शिक्षक पति का गला, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

छत्तीसगढ़ समाचार raipur samachar chhattisgarh samachar Cg breaking news today Cg breaking news in Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें