Advertisment

Latest Updates: कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगी वित्त मंत्री, MP भावान्तर योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे

Latest Updates 3 October: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 3 अक्टूबर, शुक्रवार को कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगी। मध्यप्रदेश में भावान्तर योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

author-image
Rahul Garhwal
Kautilya Economic Conclave AVA Summit India Registration begins for Bhavantar Yojana MP 3 october hindi news

Latest Updates 3 October: 3 अक्टूबर, शुक्रवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ

nirmala sitharaman 3 october

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 3 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC 2025) के चौथे आयोजन का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 अक्टूबर 2025 को भारत की विदेश एवं आर्थिक नीति पर विचार-विमर्श के साथ सम्मेलन का समापन करेंगे।

MP भावान्तर योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे

soyabean mp bhavantar

मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल खरीदी के लिए भावांतर भुगतान योजना के लिए 3 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर तक चलेंगे। भोपाल में इस स्कीम के बारे में किसानों को जानकारी हो, इसलिए अफसर उनके बीच में जाएंगे। 24 अक्टूबर से फसल की खरीदी शुरू होगी जो 15 जनवरी तक चलेगी। किसान अपनी सोयाबीन मंडियों में जाकर बेच सकेंगे।

MP के किसानों को मिलेगा मुआवजा

cm mohan yadav 3 oct

एमपी में किसानों पर मौसम की जबर्दस्त मार पड़ी है। प्राकृतिक आपदाओं, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और कीड़े लगने के कारण प्रदेश की प्रमुख सोयाबीन की फसल कई जगहों पर पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। मंदसौर जिले में कई जगहों पर तो सोयाबीन की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जहां थोड़ी बहुत हुई वहां भी कटाई की मजदूरी भारी पड़ रही है। जिन किसानों की सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है उन्हें राहत देने के लिए राज्य सरकार मुआवजा दे रही है। सीएम मोहन यादव 3 अक्टूबर को मंदसौर के किसानों को मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। सीएम सोयाबीन की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक से सीधे किसानों के बैंक खातों में डालेंगे।

Advertisment

यूपी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का शुभारंभ

cm yogi balika saptah 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'अंतर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह' का शुभारंभ। इसके तहत योगी सरकार बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

भारत-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरा दिन

gill rahul

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल 3 अक्टूबर, शुक्रवार को होगा। केएल राहुल 53 रन और कप्तान शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद हैं। भारत ने 2 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं और वेस्टइंडीज से 41 रन पीछे हैं। वेस्टइंडीज की टीम पहले दिन 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
supreme court world smile day CM Vishnudev Sai CM Mohan Yadav Kautilya Economic Conclave AVA Summit India Registration begins for Bhavantar Yojana MP CM Yogi will inaugurate International Girl Child Week India vs West Indies 1st Test Day 2 Womens World Cup England vs South Africa 3 october ko kya hoga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें