भोपाल। तीर्थ यात्रा करने वालों Kashi Teerth Yatra Ragistration Date के लिए बड़ी खबर है। 19 अप्रैल को भोपाल से शुरू होने वाली काशी तीर्थ यात्रा का आज यानि 7 अप्रैल को अंतिम दिन है। दरअसल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी की तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होनी है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है।
कब से कब तक होगी यात्रा —
आपको बता दें तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। जो विदिशा होते हुए काशी पहुंचेगी। इस यात्रा में 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल हो सकते हैं। ट्रेन की वापसी 22 अप्रैल को होगी। इस पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। यात्रा में सीहोर, विदिशा और रायसेन के बुजुर्ग भी जाएंगे। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो नगर निगम, तहसील या जनपद में आवेदन किया जा सकता है।
एक सहायक साथ में जा सकता है —
आपको बता दें इस यात्रा में वृद्ध के साथ एक सहायक भी साथ जा सकता है। पर इसमें बुजुर्ग की आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही उनके सहायक की उम्र 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
आप भी जान लें योजना में क्या है नया —
- आपको बता दें इस योजना में संशोधन किया गया है। जिसमें अब 65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी यदि एक साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उन्हें भी सहायक साथ ले जाने की पात्रता है।
- इसके अलावा 60% दिव्यांग भी यात्रा के लिए पात्र हैं। इनके लिए उम्र का बंधन नहीं है।
- 80% तक दिव्यांग अपने साथ सहायक ले जा सकते हैं।
यात्रा के दौरान इन चीजों को रखें साथ —
अगर आप भी यात्रा पर जा रहे हैं तो इस दौरान जरूरी सामान जैसे कपड़े, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखने के अलावा ओरिजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कॉफी रखना न भूलें।