Advertisment

Kasba Chinchwad Assembly Seat Result 2023: चिंचवाड़ में भाजपा आगे तो कस्बा पेठ सीट कांग्रेस आगे, जानें पल-पल की अपडेट

महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा और चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

author-image
Bansal News
Kasba Chinchwad Assembly Seat Result 2023: चिंचवाड़ में भाजपा आगे तो कस्बा पेठ सीट कांग्रेस आगे, जानें पल-पल की अपडेट

पुणे। Kasba Chinchwad Assembly Seat Result 2023 महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा और चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के प्रतिनिधित्व वाली सीट पर उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisment

जाने अपडेट

चिंचवाड़ (पुणे, महाराष्ट्र) उपचुनाव में भाजपा आगे और कस्बा पेठ सीट (पुणे, महाराष्ट्र) पर कांग्रेस आगे चल रही है।

नेताओं के निधन के बाद कराए उपचुनाव

भाजपा के मौजूदा विधायकों मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए। चुनाव में भाजपा तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित कसबा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दावेदार भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर (एमवीए द्वारा समर्थित) हैं। पुणे के पास औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप, राकांपा के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच है।

कोरेगांव पार्क में हो रही मतगणना 

अधिकारी ने बताया कि कसबा उपचुनाव की मतगणना कोरेगांव पार्क में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में हो रही है, जबकि चिंचवड़ विधानसभा सीट के लिए थेरगांव के शंकरराव गावडे कामगार भवन में मतगणना हो रही है। कसबा सीट के लिए 20 और चिंचवड़ सीट के लिए 37 दौर की गणना होगी। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisment
महाविकास आघाडी मतदानोत्तर जनमत चाचणी मतदानोत्जतर जनमत चाचणी भाजपा पुणे पिंपरी-चिंचवड pune election result 2023 Pune Bypoll exit poll pune by-poll election winner 2023 Pune by-poll election Result 2023 Pune by-poll election Result Pune by-poll election news Pune by-poll election live updates Pune by-poll election live Pune by-poll election Pune pimpari-chinchwad Mahavikas Aghadi Maharashtra News Kasba Peth by-poll election Result 2023 Kasba Chinchwad Assembly Seat Result 2023: Chinchwad by-poll election Result 2023 bjp bigbreaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें