Advertisment

सुहागिनों ने चांद देखकर की पूजा: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में मनाया करवा चौथ, शिवराज ने पत्नि साधना सिंह का खुलवाया व्रत

Karwa Chauth 2024: सुहागिनों ने चांद देखकर करवा माता की पूजा की। राजधानी भोपाल में चांद रविवार रात 8 बजकर 9 मिनट पर निकला।

author-image
Rohit Sahu
सुहागिनों ने चांद देखकर की पूजा: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में मनाया करवा चौथ, शिवराज ने पत्नि साधना सिंह का खुलवाया व्रत

Karwa Chauth 2024: सुहागिनों ने चांद देखकर करवा माता की पूजा की। राजधानी भोपाल में चांद रविवार रात 8 बजकर 9 मिनट पर निकला। महिलाओं ने सजधज कर इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कई जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। तो कहीं सामूहिक रूप से नाच गाकर सेलिब्रेट किया। सीएम मोहन यादव ने भी पत्नि सीमा यादव के साथ उज्जैन में करवा चौथ मनाया। सीएम ने जल पिलाकर अपनी पत्नी का व्रत खुलवाया।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="2048"]publive-image केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह का व्रत खुलवाया[/caption]

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पत्नी को दिए 1000 रुपए

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1848052124485390679

करवा चौथ के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ सिलेब्रेट किया। उनकी पत्नि ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति सीएम मोहन यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपति ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई। इसी दौरान एक नजारा देखने को मिला सीएम ने अपने बटुए में से 500 रुपए के 2 नोट निकाले और पूजा की थाली में रख दिए।

[caption id="" align="alignnone" width="2048"]publive-image सीएम मोहन यादव ने पत्नि के साथ मनाया करवा चौथ[/caption]

Advertisment
करवा चौथ से जुड़ी मान्यता

मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ पर भगवान गणेश के साथ ही चौथ माता और चंद्र देव की पूजा होती है। रात में चंद्र उदय के बाद चंद्र को अर्घ्य देने के बाद  पूजन के बाद ही महिलाएं खाना-पानी ग्रहण करती हैं। इस व्रत में करवा चौथ माता की कथा पढ़ने और सुनने की परंपरा है। इसके बिना ये व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

Karwa-Chauth- 2024 karwa chauth vrat karwa chauth puja vidhi Karwa Chauth Kab Hai karwa chauth 2024 date
Advertisment
चैनल से जुड़ें