Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते हैं पति का दीदार, क्या कहता है शास्त्र

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते हैं पति का दीदार, क्या कहता है शास्त्र, जानते हैं क्या कहते हैं पंडित

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते हैं पति का दीदार, क्या कहता है शास्त्र

Karwa Chauth 2023: लंबे इंतजार के बाद बहुत जल्द करवा चौ​थ का त्योहार आने वाला है। इस साल ये व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन कई प्रकार की परंपराएं निभाई जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन छलनी से चंद्र दर्शन के बाद पति की झलक क्यों देखी जाती है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। आखिर क्यों महिलाएं इस दिन छलनी का उपयोग करती हैं।

Advertisment

सहस्त्र छिद्रों जितनी बढ़ती है आयु

पंडित रामगोविंद शास्त्री(9893159724)के अनुसार हिन्दु धर्म में करवा चौथ में छलनी के उपयोग का विशेष महत्व होता है। इसके पीछे भी का कारण ये है कि जिस तरह छलनी में हजारों छेद होते हैं तो उससे चांद दर्शन करने से छेदों की संख्या जितनी प्रतिबिंब दिखते हैं। इसी तरह जब छलनी से पति को देखते हैं तो पति की आयु भी उतनी गुना बढ़ जाती है। इसलिए आप भी अगर करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं तो छलनी का उपयोग जरूर करें। अन्यथा इसके बिना करवा चौथ का पूजन अधूरा रहता है।

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम- Karwa Chauth 2023 Dos, Donts

1 . करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से शुरू हो जाता है। इसलिए दिन भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
2 . करवा चौथ के दिन भूलकर भी सफेद और काले रंग के कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो लाल रंग के कपड़ों का उपयोग करें। ये सुहागन का प्रतीक माना जाता है।
3 . इस दिन अगर कोई घर में सो रहा हो तो उसे उठाना नहीं चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जात है।
4 . इस दिन न तो गुस्सा करें। न ही किसी से अपशब्द बोलें। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
4 . इस दिन महिलाओं को किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। विशेष रूप से पति से तो बिल्कुल भी नहीं झगड़ना चाहिए।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुनें साड़ी का रंग, वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, बढ़ेगा सौभाग्य!

Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर करवा का क्यों करते हैं उपयोग, आखिर इसमें क्या भरते हैं, जानें

karwa chauth 2023, karwa chauth 2023 in hindi,  karwa chauth upay 2022, religion, karwa chauth 2023 dos, donts, karwa chauth par chhalni ka upyog, bansal news 

Bansal News Religion karwa chauth 2023 karwa chauth 2023 in hindi donts karwa chauth 2023 dos karwa chauth par chhalni ka upyog karwa chauth upay 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें