Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ आज, आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें भोपाल, इंदौर सहित इन प्रमुख शहरों की लिस्ट

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ आज, आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें भोपाल, इंदौर सहित इन प्रमुख शहरों की लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय का समय, पूजा मुहूर्त, पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2023: कल 1 नवंबर को महिलाएं लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। चांद के दर्शन के बाद इस व्रत को खोला जाता है। यदि आप भी ये व्रत रखने वाली हैं और जानना चाहती हैं कि आपके शहर में चांद ​कब दिखेगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके शहर में चंद्रोदय का समय (Chand Nikalne ka Samay) क्या रहने वाला है। यहाँ देखें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर सहित बड़े शहरों में चंद्रोदय का सही समय क्या है।

Advertisment

इस साल करवा चौथ कब है

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। भुवन विजय पंचांग के अनुसार चतुर्थी 31 तारीख के रात के 10:42 से प्रारंभ होकर 1 तारीख को रात के 10:39 तक रहेगी।

किस नक्षत्र में मनेगा करवाचौथ

करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। निर्जला रखा जाने वाला ये व्रत महिलाएं अपनी श्रद्धानुसार भी रखती हैं। गर्भवती महिलाएं और अस्वस्थ्य होने पर इसमें अपनी क्षमता अनुसार भी इसे रखा जा सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार इस साल करवा चौथ मृगसिरा नक्षत्र में मनाई जा रही है।

विशेष योग में मनेगी करवा चौथ

इस वर्ष का करवा चौथ में कुछ विशेष योग में आ रहा है। जिसमें सबसे प्रमुख है सर्वार्थ सिद्धि योग है। जो पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा परिध योग प्रातः काल से दिन के 2:07 तक रहेगा। इसके उपरांत शिव योग प्रारंभ हो जाएगा। जो अगले दिन तक रहेगा।

Advertisment

करवा चौथ पर चंद्रमा रहेगा उच्च राशि में

ज्योतिषाचार्य के अनुसार करवा चौथ के दिन कई विशेष योग बन रहे हैं। इसी के साथ इस दिन एक और सबसे महत्तवपूर्ण बात ये है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। वृष राशि में चंद्रमा उच्च का होता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के बताए अनुसार इस वर्ष करवा चौथ का पूजा मुहूर्त शाम 5:36 से शाम को 6:54 तक रहेगा। यानि इस समय आप शाम को घर में पूजा कर पाएंगे। इसके बाद व्रत का पारण महिलाएं चंद्रमा को अर्ध देने के उपरांत पति के हाथों जल पीकर करती हैं।

शहर                 चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली                        रात  20:14

कोलकाता                        रात  19:45

चेन्नई                                रात 20:42

मुंबई                                रात  20:58

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

सागर           -         20:22 मिनट पर

उज्जैन          -         20:36 मिनट पर

भोपाल         -          20:29 मिनट पर

जबलपुर      -          20:18 मिनट पर

इंदौर           -           20:37 मिनट पर

ग्वालियर      -          20:17 मिनट पर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये यूनिक गिफ्ट, बढ़ेंगी नजदीकियां, यहां जानें लेटेस्ट गिफ्ट आइडिया

Advertisment

karwa chauth 2023, karwa chauth 2023 in hindi, karwa chauth 2023 moorise time, karwa chauth 2023 puja muhurat, karwa chauth 2023 chand nikalne ka samay, hindi news, करवा चौथ 2023

hindi news karwa chauth 2023 karwa chauth 2023 in hindi करवा चौथ 2023 karwa chauth 2023 chand nikalne ka samay karwa chauth 2023 moorise time karwa chauth 2023 puja muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें