Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर हाथों पर सजाएं बेहद आसान ये पांच लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बचेगा समय

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर हाथों पर सजाएं बेहद आसान ये पांच लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बचेगा समय, रचेगा घर रंग

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर हाथों पर सजाएं बेहद आसान ये पांच लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बचेगा समय

Karwa Chauth 2023 Mehndi Design: पति की दीर्घायु के लिए  किया जाने वाला खास व्रत करवा चौथ इससाल  1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं द्वारा तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन पहनने के लिए ड्रेसेस को लेकर भी मार्केट में तैयारी की जाने लगी है। जब सब कुछ इतना स्पेशल होेने वाला है तो फिर इसके साथ ही मेंहदी की डिजाइन भला सिंपल कैसे हो। तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं टॉप 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन। जिन्हें बेहद आसान तरीके से झटपट बनाया जा सकता है।

Advertisment

करवा चौथ की मेहंदी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है। उसका पति उतना ही ज्यादा प्यार करता है। तो चलिए आप भी जान लें आज के इस कुछ स्पेशल मेहंदी डिजाइन। जिन्हें आप भी लगाकर अपना दिन खास बना सकती हैं।

publive-image

करवा चौथ पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन

अगर आप भी दीपावली के व्यस्तता भरे समय के बीच आसानी से मेहंदी लगाना चा​हते हैं। तो हम आपको बता रहे हैं। लेटेस्ट डिजाइन। इन डिजाइनों को देख कर आप कुछ आइडिया ले सकती हैं। आज हम करवा चौथ करने वाली महिलाओं के लिए मेहंदी का लेटेस्ट और आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं।

publive-image

मंडला आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी

मंडला आर्ट को मेहंदी के जरिए हथेलियों पर उकेरा जा सकता है। आप गोल टिक्‍की मेहंदी लगाने के लिए भी मंडला आर्ट का सहारा ले सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में भरी.भरी दर्शती हैं। आपको मंडला आर्ट में कई सारी आसान डिजाइंस मिल जाएंगी। जिन्‍हें आप मेहंदी के जरिए हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने में आपको 10 से 15 मिनट ही लगेंगे।

Advertisment

publive-image

चेक के साथ गोल टिक्‍की मेहंदी 

मेहंदी के लिए कई डिजाइन बनाई जा सकती हैं। पर इसमें अगर चेक या जाली वाली डिजाइन बनाई जाए तो यह देखने में बेहद सुंदर लगती हैं। इसमें महिलाएं काफी पसंद करती हैं। आप इसके साथ हाथों में गोल टिक्‍की मेहंदी भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने में मेहनत के साथ.साथ समय भी कम ही लगता है और हाथ बहुत ज्‍यादा खूबसूरत भी लगते हैं। आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों में इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

publive-image

करवा चौथ पर मेहंदी लगाना इसलिए होता है शुभ

मान्यता अनुसार अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता पार्वती ने करवा चौथ का पहला व्रत भगवान शंकर के लिए रखा था। तभी से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती चली आ रही हैं।

publive-image

करवा चौथ पर 16 श्रृंगार का महत्व

करवा चौथ के व्रत में 16 श्रृंगारों में से एक मेहंदी, का विशेष महत्व है। हर कोई अपने हाथों पर बेहतरीन मेहंदी डिजाइन रखना चाहता है। हम आपको अरबी, घंटी और पारंपरिक मेहंदी के कुछ डिजाइन बताने जा रहे हैं। जो काफी चलन में हैं। आज कल ज्वैलरी डिजाइन का भी काफी चलन है। मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन भी काफी आसान और सरलता से बनाया जाने वाला डिजायन है।

Advertisment

publive-image

latest mehndi design, latest mehndi design for karwa chauth, Karwa Chauth 2023, Karwa Chauth 2023 in hindi, bansal news

Bansal News karwa chauth 2023 karwa chauth 2023 in hindi latest mehndi design latest mehndi design for karwa chauth
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें