Advertisment

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर करवे का ही क्यों करते है उपयोग, इसमें क्या भरते हैं

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर करवे का ही क्यों करते है उपयोग, इसमें क्या भरते हैं

नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए खास माना जाता है। इसके लिए कुछ ही दिन बाकी है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला Karwa Chauth 2023 ये व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस साल ये व्रत 13 अक्टूबर गुरूवार को रखा जाएगा। दिन भर निर्जला व्रत के बाद शाम को चांद को जल अर्पित कर पूजा सफल मानी जाती है। इस पूजा में करवा का विशेष महत्व होता है। पर क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ पर करवा में क्या भरा जाता है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर करवा चौथ पर करवा का क्या महत्व है। साथ ही इसमें भरा क्या जाता है।

Advertisment

देवी मां का प्रतीक 
आपको बता दें करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय के साथ मानी जाती है। इसके बाद रात को चांद देखने के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है। करवा चौथ की पूजा करवा के बिना अधूरा माना जाता है। करवा मिट्टी का बना एक मटका नुमा होता है। जिसके एक नलकी नुमा आकार भी होता है। इस करवे को मां देवी का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है।

मिट्टी का करवा 
मिट्टी के करवे को इस पूजा में खास माना जाता है। शादी के समय लड़कियों को मायके से करवा दिया जाता है। जिसे महिलाएं हर करवा चौथ पर उपयोग करती हैं। पूजा के दौरान दो करवे रखे जाते हैं। इनमें से एक देवी मां का होता है और दूसरा व्रत रख रहीं सुहागिन महिला का।

ऐसे सजाएं करवा चौथ 

पूजा में करवा चौथ की व्रत कथा सुनते समय दोनों करवे पूजा स्थान पर रखे जाते हैं। करवे को साफ करके उसमें रक्षा सूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के मिश्रण से एक स्वस्तिक चिह्न बनाया जाता है। इसके बाद करवे पर 13 रोली की बिंदी को रखकर हाथ में गेहूं या चावल के दाने लेकर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है।

Advertisment

चूंकि मिट्टी को पंच तत्व का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए करवा चौथ में इसका उपयोग किया जाता है।

पूजा में कैसे होता है प्रयोग? 
आपको बता दें कि पूजा करते समय और करवा चौथ व्रत कथा सुनते समय दो करवा पूजा के स्थान पर रखने होते हैं। एक वो जिससे महिलाएं अर्घ्य देती हैं यानी जिसे उस महिला की सास ने दिया होता है और दूसरा करवा वो होता है जिसे करवा बदलने वाली प्रक्रिया करते वक्त महिला अपनी सास को करवा देती हैं। करना को सबसे पहले अच्छे से साफ करा जाता है फिर करवा में रक्षा सूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के मिश्रण से एक स्वस्तिक भी बनाया जाता है।

करवा में क्या भरा जाता है? karwa me kya bhara jata hai 
करवा रखने पहले जमीन पर पीला रंग मिलाकर मिट्टी से गौरी जी को बनाया जाता हैं। साथ ही उनकी गोद में गणेश जी बनाकर बिठाएं जाते हैं। गौरी जी पर चुनरी, बिंदी आदि सुहाग सामग्री से उनका श्रृंगार करना होता है। कई स्थानों पर करवा में अनाज और शकर भरी जाती है। आपको बता दें कि कुछ लोग करवा में गेहूं भरते हैं और उसके ढक्कन में शक्कर को भरते हैं। करवा पर 13 रोली की बिंदी को रखकर हाथ में गेहूं या चावल के दाने लेकर करवा चौथ की कथा को सुना जाता है। आपको बता दें कि कथा को सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर महिलाएं अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं फिर उन्हें करवा देती हैं।

Advertisment

देश की कुछ जगहों पर एक करवा में जल तथा दूसरे करवा में दूध को भी भरा जाता है और फिर उसमें तांबे या चांदी का सिक्का डालते हैं। इसके बाद गौरी-गणेश की पूजा करी हैं। फिर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना चांद को अर्घ देने के बाद करती हैं। इस व्रत का समापन करते वक्त करवा से जलपान करके महिलाएं व्रत तोड़ती है।

Karwa Chauth 2022 Gift Idea : पत्नी को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, बढ़ सकती हैं दूरियां, यहां जानें लेटेस्ट गिफ्ट आइडिया

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर आपकी राशि अनुसार कौन सा रंग होगा शुभ, जिससे पति की उम्र होगी लंबी!

Advertisment

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय का समय

karwa chauth karwa chauth date Karwa Chauth puja karva chauth karwa chauth 2022 2022 me karwa chauth vrat kab hoga karva chauth 2022 karva chauth 2022 kab hai karwa chauth 2022 date karwa chauth 2022 date and time karwa chauth 2022 mein kab hai karwa chauth date 2022 karwa chauth date time 2022 Karwa Chauth Kab Hai karwa chauth kab hai 2022 karwa chauth niyam karwa chauth puja vidhi Karwa Chauth Ideas karwa chauth ki kahani karwa chauth per kub niklega chaand karwa chauth pujan samagri Karwa Chauth Shopping Karwa Chauth Shopping Ideas Karwa Chauth Shubh Muhurt Karwa Chauth Things To Buy karwa chauth vrat katha karwachauth chandroday samay 2022 Things To Buy For Karwa Chauth What to buy for Karwa Chauth
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें