Advertisment

Karnataka Ratna: साउथ सुपस्टार पुनीत राजकुमार कर्नाटक रत्न अवार्ड से सम्मानित, रजनीकांत- एनटीआर भी रहे मौजूद

author-image
Bansal News
Karnataka Ratna: साउथ सुपस्टार पुनीत राजकुमार कर्नाटक रत्न अवार्ड से सम्मानित, रजनीकांत- एनटीआर भी रहे मौजूद

Karnataka Ratna: दिवंगत सुपरस्टार पुनित राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक रत्न पुरस्कार से नवाजा है। मंगलवार आयोजित हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्टार की पत्नी श्विनी रेवंत को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस सम्मान समारोह के दौरान अभिनेता रजनीकांत और जूनियर एनटीआर भी मौजूद थे। कार्यक्रम 67वें कन्नड़ राज्योत्सव पर आयोजित किया गया था।

Advertisment

बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिवंगत सुपरस्टार पुनित राजकुमार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा, "उनकी मृत्यु ने कन्नड़ सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ दिया है। एक बहुआयामी व्यक्तित्व, वह एक अद्भुत अभिनेता, पार्श्व गायक, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और निर्माता थे। हमारे दिलों में हमेशा के लिए अप्पू!"

publive-image

बता दें कि इससे पहले राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 9 बार दिया जा चुका है। जिसमें डॉ वीरेंद्र हेगड़े को उनकी समाज सेवा के लिए आखिरी बार 2009 में कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके अलावा, पुनीत के पिता डॉ राजकुमार 1992 में मनोरंजन उद्योग में उनके काम के लिए राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ताओं में से थे। 2009 के बाद पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न अवार्ड से नवाजा गया है।

गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार का पिछले साल 29 अक्टूबर को 46 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था। अप्पू के नाम से जाने जाने वाले, वह एक अभिनेता, पार्श्व गायक, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और निर्माता थे।

Advertisment
Jr NTR "Puneeth rajkumar karnataka ratna Karnataka ratna Karnataka ratna award ceremony karnataka ratna puneeth rajkumar puneeth rajkumar award ceremony Puneeth rajkumar rajinikanth
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें