Advertisment

Karnataka Patient Stomach Coin: चौंकाने वाला मामला ! 58 साल के मरीज के पेट से निकले 187 सिक्के, जाने खबर

author-image
Bansal News
Karnataka Patient Stomach Coin: चौंकाने वाला मामला ! 58 साल के मरीज के पेट से निकले 187 सिक्के, जाने खबर

कर्नाटक। Karnataka Patient Stomach Coin कई अजीबोगरीब खबरों का सिलसिला तो सामने आते रहता है वही पर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर डॉक्टरों ने एक मरीज का ऑपरेशन कर उसके पेट से 187 सिक्के निकाले। मरीज के पेट में पड़े इन 187 सिक्कों का वजन 1.2 किलो था। बताया जा रहा है कि, पेट में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें अब खुलासा हुआ है।

Advertisment

जानें कहां की खबर

आपको बताते चलें कि, यह मामला  कर्नाटक के रायचूर जिले से सामने आया है। यहां सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित एक मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले गए। डॉक्टरों ने बताया कि सिजोफ्रेनिया पीड़ित मरीज असामान्य रूप से सोचते हैं। इसलिए उनका व्यवहार भी असामान्य ही हो जाता है। कर्नाटक के जिस मरीज के पेट से डॉक्टरों ने 187 सिक्के निकाले, उसे सिक्के निगलने की आदत हो गई थी। वह काफी पहले से सिक्के निगल रहा था। जहां पर डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर एक्सरे और एंडोस्कोपी की। उसके एब्डोमिनल स्कैन से पता चला कि उसके पेट में 1.2 किलोग्राम सिक्के हैं। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया।

परिवार को नहीं थी सिक्के निगलने की बात

यहां पर बताया जा रहा है कि, मरीज दयमप्पा के बेटे ने बताया कि पापा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने घर में सिक्के निगलने की बात नहीं बताई। अचानक पेट दर्द हुआ तो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर मरीज के पेट से डॉक्टरों ने 187 सिक्कों में से पांच रुपये के 56 सिक्के, दो रुपये के 51 सिक्के और एक रुपये के 80 सिक्के थे। जिनकी कुल कीमत 462 रुपये है।डॉक्टर ईश्वर कुलबर्गी ने बताया कि यह एक चुनौती भरा केस था। मरीज का पेट गुब्बारे जैसा हो गया था। पेट में हर जगह सिक्के थे। ऑपरेशन थिएटर में हमने सीआर के जरिए सिक्कों को ढूंढा। मैंने देखा कि सिक्के कहां-कहां हैं। फिर सिक्कों को निकाला गया।

Advertisment
Karnataka Karanataka Hanagal Shree Kumareshwar Hospital and Research Centre complaints of vomiting and abdominal discomfort coins in stomach Bagalkot 187 coins in stomach 187 coins from the body of a patient 187 coins came out from patients stomach
Advertisment
चैनल से जुड़ें