Advertisment

Karnataka MLA Oath Ceremony: आज कर्नाटक कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री, विधानसभा में ली शपथ

आज कर्नाटक की सरकार में आज मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। जिसके साथ ही अब कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया है।

author-image
Bansal News
Karnataka MLA Oath Ceremony: आज कर्नाटक कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री, विधानसभा में ली शपथ

कर्नाटक। Karnataka MLA Oath Ceremony कर्नाटक में जहां पर इन दिनों कांग्रेस की नई सरकार का गठन हो गया है वहीं पर आज कर्नाटक की सरकार में आज मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। आपको बता दें कि, 24 मंत्रियों को शामिल करने के बाद अब एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पदों को भर दिया गया है। जिसके साथ ही अब कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया है। इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एन एस बोसराजू शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है।

Advertisment

जानिए किन विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ

आपको बताते चले कि, यहां पर आज कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में नए मंत्रियों को जगह दी गई है जिसके साथ ही इसमें डिप्टी सीएम डी शिवकुमार के विधायक सबसे ज्यादा शामिल हुए है। यहां  कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक के. वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, के. एन. राजन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली।कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक एन.एस. बोस राजू, सुरेश बी.एस. को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक मधु बंगारप्पा, डॉ. एम. सी. सुधाकर, बी. नागेंद्र को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस के इन नेताओं ने किया प्रदर्शन

आपको बताते चले कि, बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने नेता के लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व में, सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एवं चार बार विधायक चुने गए एम कृष्णप्पा को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। कृष्णप्पा समेत जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उनके समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी की। इस दौरान उनके हाथों में, अपने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की मांग करने वाले पोस्टर थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवरायस्वामी, मंकल वैद्य और एम सी सुधाकर को शिवकुमार का करीबी माना जाता है।

Advertisment

karnataka news Karnataka MLA Oath Ceremony:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें