Advertisment

Karnataka Election 2023: भाजपा ने चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, दिग्गजों के नाम किए शामिल

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

author-image
Bansal News
Karnataka Election 2023: भाजपा ने चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, दिग्गजों के नाम किए शामिल

कर्नाटक। Karnataka Election 2023 इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। आपको बताते चलें किकर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां नतीजों का ऐलान 13 मई को होगा। भाजपा अब तक 000 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

Advertisment

भाजपा ने जारी की लिस्ट

आपको बताते चलें कि, भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं।आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत विश्व शर्मा तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य के पार्टी नेता भी सूची में शामिल हैं।

Image

पढ़ें ये खबर भी

https://bansalnews.com/karnataka-assembly-election-2023-bjp-candidate-by-vijayendra-will-file-nomination-today-dpp/

star campaigners PM Modi Karnataka Politics karnataka election news karnataka assembly election 2023 bjp 2023 karnataka legislative assembly election
Advertisment
चैनल से जुड़ें