Advertisment

Karnataka Dynamite blast: कर्नाटक के शिमोगा में डाइनामाइट ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Karnataka Dynamite blast: कर्नाटक के शिमोगा में डाइनामाइट ब्लास्ट, भीषण धमाके से टूटे घरों के शीशे, 8 लोगों की मौतKarnataka Dynamite blast Many people died Dynamite blast at railway crusher site in Hunasodu village Shivamogga

author-image
Sonu Singh
Karnataka Dynamite blast: कर्नाटक के शिमोगा में डाइनामाइट ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Image Source: Twitter@ANI

Karnataka Dynamite blast:
कर्नाटक के शिमोगा (Shivamogga) जिले में गुरुवार देर रात करीब 10.20 बजे डाइनामाइट ब्लास्ट हुआ। दूर-दूर तक इस धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। डाइनामाइट ब्लास्ट की इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि, आस-पास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़कों पर दरारें पड़ गईं। लोगों को भूकंप के जैसे झटके महसूस हुए।

Advertisment

वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। शिमोगा के कलेक्टर केबी शिवकुमार (Shivamogga District Collector KB Shivakumar) ने कहा, घबराने की कोई बात नहीं है। हम अलर्ट हैं।

जानकारी के मुताबिक, विस्फोटक से लगे एक ट्रक में ब्लास्ट हुआ है। खबरों के अनुसार, एक गांव में रेलवे क्रशर साइट यानी पत्थर थोड़ने की जगह पर विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका हुआ। बता दें कि, शिमोगा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है। सीएम ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Advertisment

पीएम मोदी ने जताया दुख
इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

https://twitter.com/ANI/status/1352435157634932737

Shivamogga PM Modi Karnataka Dynamite blast Karnataka blast Karnataka Hunasodu Dynamite blast in Shivamogga Dynamite blast in Hunasodu village Dynamite blast at railway crusher site Dynamite blast Dynamite
Advertisment
चैनल से जुड़ें