Advertisment

Karnataka CM Oath: सिद्धारमैया बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार ने शपथ ली है।

author-image
Bansal News
Karnataka CM Oath: सिद्धारमैया बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

बेंगलुरु।  Karnataka CM Oath Ceremony इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार ने शपथ ली है। बता दें कि, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisment

जानिए किन मंत्रियों को कैबिनेट में करेंगे शामिल

आपको बताते चले कि, सबसे पहले डीके शिवकुमार ने उसके बाद डॉ. परमेश्वर और फिर केएच मुनियप्पा ने शपथ ली। एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान के नाम भी शामिल हैं। सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में नौ विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद हैं। इनमें महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), तेजस्वी यादव (आरेजेडी), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारुक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) और शरद पवार (एनसीपी) शामिल हैं।

इन दिग्गज रहे मौजूद

आपको बताते चले कि, राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती बेंगलुरु में नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।कर्नाटक: बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार शामिल हुए।

Advertisment

कुरूबा समुदाय से ताल्लुक रखते सिद्धरमैया

मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के हैं। इससे पहले, सिद्धरमैया और शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की थी तथा वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सिद्धरमैया और शिवकुमार शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर साढ़े बारह बजे कुछ मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

Advertisment

कांग्रेस ने अपने नाम की थी 135 सीटें

सिद्धरमैया के सामने पहली चुनौती सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की है, जिसमें सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नयी पीढ़ियों के विधायकों का प्रतिनिधित्व हो। कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अनेक विधायक मंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम की थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीती थीं।

Congress karnataka news Siddaramaiah cm oath ceremony dk shivkumar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें