Advertisment

Karnataka Cabinet Expansion: जल्द होगा कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, आज दिल्ली में सीएम-डिप्टी सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

author-image
Bansal News
Karnataka Cabinet Expansion: जल्द होगा कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, आज दिल्ली में सीएम-डिप्टी सीएम

बेंगलुरु। Karnataka Cabinet Expansion   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां उनके कांग्रेस आलाकमान से मिलकर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने की संभावना है।

Advertisment

कांग्रेस आलाकमान से मिलने की संभावना

मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, सिद्दरमैया विशेष विमान से शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह रात में राष्ट्रीय राजधानी में ही रुकेंगे। वहीं, शिवकुमार के कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली दौरे पर जाएंगे। हालांकि, सिद्दरमैया और शिवकुमार के दिल्ली दौरे का विवरण मीडिया से साझा नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन और मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान से मिलने की संभावना है।

20 मई को ली शपथ

कर्नाटक में सिद्दरमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में हुई बैठक में आठ मंत्रियों की पहली सूची को मंजूरी दी थी, जबकि पहले मंत्रिमंडल में बड़ी संख्या में विधायकों को शामिल किए जाने की योजना है।

Advertisment

नामों को लेकर हुआ मतभेद

सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान कुछ नामों को लेकर सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच कथित रूप से मतभेद होना इसकी मुख्य वजह है। नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन और एक ऐसे मंत्रिमंडल का गठन, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और नयी व पुरानी पीढ़ी के विधायकों को प्रतिनिधित्व हासिल हो, सिद्दरमैया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है। इसे देखते हुए कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं।

big breaking news karnataka news karnataka cabinet expansion
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें