Advertisment

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ही 'किंग', आखिर कौन बनेगा अगला सीएम

कांग्रेस 121, भाजपा 69, जेडीएस 26 और अन्य 8 सीट पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार हो गई है।

author-image
Bansal News
Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ही 'किंग', आखिर कौन बनेगा अगला सीएम

बेंगलुरु।  Karnataka Assembly Election Result 2023 जहां पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के आए नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि, कांग्रेस ही कर्नाटक की सत्ता का राजा है। वहीं पर बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात की जाए तो, कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी- Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: महापौर पद के चुनाव में झांसी में बीजेपी की जीत, जानिए क्या रहे आंकड़े

जानिए कौन बनेगा राज्य का नया सीएम

आपको बताते चले कि, कांग्रेस की ओर से किसे नए सीएम के तौर पर कर्नाटक राज्य में जामा पहनाया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बेंगलुरू में कर्नाटक कांग्रेस ऑफिस में शाम 6 बजे मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। वही सीएम पद को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा जो फैसला होगा वहीं सीएम होगा।

Advertisment

भाजपा का सूपड़ा साफ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से मामूली अंतर से आगे है। ताजा रुझानों के मुताबिक,कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।

जानें मतगणना की अब तक की अपडेट

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है। चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
  • अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी, 3-4 राउंड के बाद थोड़ा स्पष्ट होगा लेकिन यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में कड़ी लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों(जेडीएस और कांग्रेस) ने हाथ मिला लिए हैं: भाजपा नेता सदानंद गौड़ा, बेंगलुरु
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा 8, जेडी(एस)-1 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा-12, जेडी(एस)-2 और कांग्रेस-25 सीटों पर आगे चल रही है।

Image

    • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-38, भाजपा-15 और जेडी(एस)-2 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा-23, जेडी(एस)-7 और कांग्रेस-44 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-57, भाजपा-34 और जेडी(एस)-7 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस 57 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-74, भाजपा-45 और जेडी(एस)-16 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-82, भाजपा-52 और जेडी(एस)-16 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कांग्रेस-85, भाजपा-62 और जेडी(एस)-18 सीटों पर आगे चल रही है।
    • कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु में जश्न मना रहे हैं।
  • [caption id="" align="alignnone" width="657"]Imageदेखें उम्मीदवारों के मतों का आंकड़ा[/caption]

Advertisment
  • बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-100, भाजपा-63 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-110, भाजपा-71 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।
  • दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं।
  • कांग्रेस 121, भाजपा 69, जेडीएस 26 और अन्य 8 सीट पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार हो गई है। कांग्रेस को 43.2%, भाजपा को 36% और जेडीएस को 13% वोट मिलते दिख रहे हैं।

  • बताते चले कि,कांग्रेस 117, भाजपा 76, जेडीएस 24 और अन्य 7 सीटों पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार चल रही है। कांग्रेस को 42.9%, भाजपा को 36.2% और जेडीएस को 13% वोट मिलते दिख रहे हैं।

  • रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।

पढ़ें ये खबर भी- Rahul Gandhi On Karnataka Result: बंद हुआ नफरत का बाजार खुली मोहब्बत की दुकान, जानिए क्या बोले राहुल गांधी

Advertisment

हंग असेंबली की भविष्यवाणी की

आपको बताते चले कि, यहां पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जहां पर कई बाते सामने आ रही है वहीं पर चार में कांग्रेस को तो एक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। इसे एग्जिट पोल के मुताबिक 10 में से 5 हंग असेंबली की भविष्यवाणी माना जाता है। कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। राज्य में अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 8 चुनावों में वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ, जिसमें सिर्फ एक बार 1962 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं, पांच चुनाव में वोट प्रतिशत कम रहा, जिसमें भाजपा एक बार सत्ता में लौटी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह शनिवार दोपहर तक साफ हो जाएगा।

पढ़ें ये खबर भी- Aaj Ka Panchang 13 May 2023: शुभ काम करने से पहले जान लें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल

जाने कौन से नेता है दौड़ में 

इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार तथा जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई और निर्वाचन अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि राज्य के भावी राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी।

पढ़ें ये खबर भी- Gayatri Parivar: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने हासिल किया बड़ा मुकाम, अब तक लगा डाले 2 करोड़ से ज्यादा पौधे

मतगणना केंद्रों में किए व्यापक इंतजाम

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था। ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, हालांकि दोनों दलों के नेताओं में नतीजों को लेकर ‘‘बेचैनी’’ दिख रही है, जबकि जद (एस) को त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद है ताकि उसे सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का मौका मिल सके। अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस को बढ़त दी है। हालांकि कुछ ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना का भी संकेत दिया है।

पढ़ें ये खबर भी- International Nurses Day Death: बंदर की छलांग ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर ले ली नर्स की जान

38 साल की परंपरा तोड़ने की उम्मीद

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सत्ता में क्रमिक बदलाव की 38 साल पुरानी परंपरा तोड़ने की उम्मीद में है। इसके लिए पार्टी ‘मोदी प्रभाव’ पर भरोसा जता रही है। वहीं, कांग्रेस भी इस चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है ताकि वह इसका इस्तेमाल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए कर सके। यह भी देखा जाना बाकी है कि त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में क्या सरकार बनाने की कुंजी पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जद (एस) के पास होगी? दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ छोटे दल भी मैदान में हैं।

Congress bjp CM Basavrao Bommai Karnataka Assembly Election Result 2023 Live
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें